Category Archives: TOURIST PLACES

बरेली में भी तैयार हो रही अयोध्या जैसी धर्मनगरी जानिए क्या क्या होगा

बरेली में भी तैयार हो रही अयोध्या जैसी धर्मनगरी जानिए क्या क्या होग: नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सब आशा करते है कि आज सभी बहुत अच्छे होंगे। बरेली में बीडीए रामगंगा नगर में ग्रीन रामायण वाटिका को विकसित कर रहा है। जोकि 22.8 करोड़ की लागत से 33 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भव्य रामायण वाटिका बन रही है. जानिए और क्या क्या बनाया जा रहा है। बरेली के इस रामायण वाटिका के निर्माण के लिए डिजाइन और मैप तैयार को भी कर लिया गया है।

जहा पर आपको भगवान श्रीराम के वन में जाने से लेकर भगवान विष्णु के सभी अवतारों की विस्तृत जानकारी के लिए स्तंभ तैयार कर स्थापित किया जायेगा। वही रामायण वाटिका में उन सभी तरह के पौधों को भी रोपे जाएंगे, जिनके नीचे भगवान श्रीराम ने विश्राम किया था।

बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री जोगेंद्र सिंह के मुताबिक रामगंगा नगर योजना में करीब 33 हजार वर्ग मीटर के क्षेत्रफल को रामायण वाटिका के तौर पर पार्क का विस्तार किए जाने का प्रस्ताव तैयार कर किया जा चूका है। जिसका मुख्य मकसद यह है कि हमारी आने वाली नई पीढ़ी धर्म, संस्कृति, पर्यावरण को करीब से जान सके।

बरेली में भी तैयार हो रही अयोध्या जैसी धर्मनगरी जानिए क्या क्या होगा

रामायण वाटिका?

रामायण वाटिका पार्क हरित रामायण (ग्रीन रामायण) की संकल्पना पर आधारित है। जिसमे भगवान श्रीराम के वन जाने के समय जिन-जिन जगहों से से होकर गुजरे थे। और जहा जिन बृक्षों के नीचे उन्होंने विश्राम किया था, उन्हें भी स्थाम्बो के माध्यम से दर्शाया जाएगा। एक तरफ जहा रामायण वाटिका के निर्माण के लिए 22 करोड़ के एस्टीमेट को तैयार किया जा चूका है। वही इसके निर्माण के लिए टेंडर के लिए भी आमंत्रित किए जा रहे हैं।

आर्किटेक्ट अग्रवाल जी के अनुसार वाटिका में रामायण काल के पौधे रोपने के लिए हल्द्वानी वन रिसर्च सेंटर से जानकारी ली गई है। वही रामायण समेत अन्य ग्रंथों का अध्ययन किया गया है। कथावाचक और धर्म के जानकारों से भी संपर्क किया गया है। साथ ही ऑनलाइन वेबसाइट पर भी सर्च कर जानकारी को एकत्रित किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:बरेली जंक्शन की सौ करोड़ से बदलेगी तस्वीर मिलेंगी बेहद अत्याधुनिक सुविधाएं

प्रतिमाएं और प्रसंग भी होंगी प्रदर्शित?

सूत्रों के अनुसार इस अनोखी वाटिका में रामायण काल के पौधों के साथ ही, श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का भी वर्णन दीवारों पर उभारा जायेगा। जहा इनसे जुड़ी प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी, जिससे रामायण वाटिका में पहुंचने वाले लोगों को पौधों के साथ ही संबंधित प्रसंग की पूरी जानकारी हो प्राप्त हो सके। वही रामायण वाटिका में चित्रकूट, दंडकारण्य, पंचवटी, माता सबरी आश्रम, किष्किंधा, अशोक वाटिका, पम्पा सरोवर आदि को भी विकसित किया जायेगा। साथ ही दशावतार स्तंभ पर भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों को प्रदर्शित किया जाएगा।

रामायण वाटिका में रौपे जायेंगे ये पौधे?

जानकारी के मुताबिक बरेली शहर में बन रहे रामायण वाटिका में अनोखे तरह के पौधों को रौपा जायेगा। जिसमे चित्रकूट में आम, ब्राह्मी, असना, नीम, बांस, दंडकारण्य में अर्जुन, सागौन, साल, पदल, बकली, महुआ, गौब, पंचवटी में अशोक, पीपल, बरगद, बेल, आंवला, किष्किंधा में रक्त चंदन, ढाक, कैथा, चंदन, अशोक वाटिका में सीता अशोक, नाग केसर, चंपा,मौलसिरी, द्रोणगिरी में म्रूथ संजीवनी के पौधे लगाए जायेंगे। साथ ही सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए सोलर ट्री भी लगाया जाएगा। इसमें बच्चों के खेलने के लिए पार्क, ओपन एयर थिएटर, क्लॉक टॉवर की भी स्थापना होगी। बीडीए उपाध्यक्ष के मुताबिक पार्क पर्यटन के लिहाजा से विकसित होगा।

मित्रो आशा करते है कि आपको ये लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर आपको ये लेख पसंद आया तो आप इस लेख को अपने मित्रो के साथ साझा करे तथा कमेंट बॉक्स में अपनी राय हमें जरूर दे। साथ ही अगर इस लेख में कोई किसी भी तरह की कोई त्रुटि हुई हो तो उसके लिए हमें छमा कर दीजियेगा।

बरेली के 3 स्टार होटल 3 star hotel in bareilly

बरेली के 3 स्टार होटल (3 Star Hotel in Bareilly):नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सब आशा करता हु कि आप बहुत अच्छे होंगे। मित्रो आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले है। बरेली के 3 स्टार होटल (3 Star Hotel in Bareilly) के बारे में। वैसे तो बरेली शहर में २ स्टार से लेके 5 स्टार तक के होटल मौजूद है। जोकि तमाम फैसिलिटीज के साथ है। परन्तु आज हम जिन होटल के बारे में बात करने वाले है वो बरेली के बेस्ट (बेस्ट) 3 स्टार होटल्स है। तो चलिये ज्यादा देर नहीं करते है और आपको इन 3 स्टार होटल्स के बारे में जानकारी देते है।

होटल स्वर्ण टावर (Hotel Swarn Towers)?

बरेली शहर में स्थित होटल स्वर्ण टावर बरेली का अपने समय का सबसे लक्सरी होटल्स में से एक है। जोकि हर तरह की सुख सुविधा के साथ उपलब्ध है ये बरेली के स्टेशन जंक्शन के पास स्टेशन रोड 228-A, Station Rd, Civil Lines, Bareilly, Uttar Pradesh 243001 में स्थित है। होटल स्वर्ण टावर्स को अब तक 2000 से ज्यादा के रिव्यु ऑन एवरेज 3.9 का रिव्यु दिया गया है।

अगर आप बरेली आ रहे है और आपको किसी होटल में स्टे करना है, तो  इनकी वेबसाइट पर  hotelswarntowers ऑनलाइन के माध्यम से रूम की उपलब्धता को चेक करके अपना अपने लिए रूम को बुक कर सकते है। आप चाहे तो इसे इनकी ऑफिसियल वेबसाइट के अलावा दूसरी वेबसाइट के माध्यम से भी बुक कर सकते है ,जैसे मेकमाईट्रिप, गोइबिबो, Trip advisier के माध्यम से भी बुक कर सकते है। 

आप चाहे तो दिए गए नंबर पर जानकारी प्राप्त करके भी अपने लिए रूम्स की उपलब्धता को जान सकते है 098370 50505 साथ ही यहाँ आपको इवेंट, मीटिंग और बैंक्वेट हॉल भी मिल जाता है। साथ ही यहाँ आपको फ्री पार्किंग, ब्रेकफास्ट फ्री, वाईफाई फ्री होने के साथ ही आपको एयर कंडिशंग भी मिल जाता है। 

होटल अम्बर कॉन्टिनेंटल (Hotel Amber Continental)?

बरेली शहर में होटल अम्बर कॉन्टिनेंटल जोकि Bisalpur Rd, Green Park Colony, Bareilly, Uttar Pradesh 243006 में स्थित है। आप इसे किसी भी इवेंट, मीटिंग और बैंक्वेट हॉल के रूप में बुक कर सकते है। होटल अम्बर कॉन्टिनेंटल को अब तक 4.1 की स्टार रेटिंग मिली हुई है।

यहाँ आपको फ्री पार्किंग, फ्री वाईफाई, पेड ब्रेकफास्ट, लौंडरी सर्विस, किसी-किसी रूम्स में आपको किस्तकें भी मिल जाते है साथ ही आपको इसमें रेस्त्रां और बार की सुविधा भी मिल जाती है। आप चाहे तो बुकिंग के लिए ऑनलाइन के माध्यम से होटल अम्बर कॉन्टिनेंटल  की ऑफिसियल वेबसाइट से बुक कर सकते है। दूरभाष पर संपर्क करने के लिए 9258117001+91 9258117002 दिए गए नंबर का भी इस्तेमाल कर सकते है।  आप चाहे तो इसे इनकी ऑफिसियल वेबसाइट के अलावा दूसरी वेबसाइट के माध्यम से भी बुक कर सकते है ,जैसे मेकमाईट्रिप, गोइबिबो, Trip advisier के माध्यम से भी बुक कर सकते है।  

होटल पंचम कॉन्टिनेंटल (Hotel Pancham Continental)?

होटल पंचम कॉन्टिनेंटल बरेली का जाने माने होटलो में से एक है। यह होटल हर तरह की सुविधा के साथ उपलब्ध है। होटल पंचम कॉन्टिनेंटल को अब तक 3.8 की स्टार रेटिंग मिली हुई है। होटल पंचम का एड्रेस 204 B, Civil Lines, Station Road, Bareilly, Uttar Pradesh 243001 पर स्थित है।
आप चाहे तो बुकिंग के लिए ऑनलाइन के माध्यम से होटल पंचम कॉन्टिनेंटल  की ऑफिसियल वेबसाइट से बुक कर सकते है।  साथ ही आप दिए गए नंबर्स (0581) 2511881 , 82, 83, 84+91-8057412345के माध्यम से भी यहाँ बुकिंग कर सकते है। 

यहाँ आपको फ्री पार्किंग, फ्री वाईफाई, फ्री ब्रेकफास्ट,फ्री पार्किंग, फुल्ली एयर कंडीशन्डिंग रूम्स, रूम्स सर्विस, चाइल्ड फ्रेंडली, एयरपोर्ट शटल, रेस्तरां,लॉन्डरी सर्विस उपलब्ध है। आप चाहे तो इसे इनकी ऑफिसियल वेबसाइट के अलावा दूसरी वेबसाइट के माध्यम से भी बुक कर सकते है ,जैसे मेकमाईट्रिप, गोइबिबो, Trip advisier के माध्यम से भी बुक कर सकते है। 

मित्रो यह लेख हमने अपनी जानकारी के अनुसार लिखा है। इसमें होटल्स के प्राइस में अंतर भी आ सकता है। कृपया होटल्स में रुकने सेपहले सभी तरह की आवश्यक जानकारी जरूर ले ले.आशा करते है कि आपको ये लेख जरूर पसंद आएगा। अगर ये लेख पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों और मित्रो के साथ साझा जरूर करे, अगर किसी तरह की कोई त्रुटि हो तो उसके लिए छःमा कीजियेगा।

बरेली में ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा Did not see this in Bareilly didnot see anything

बरेली में ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा Did not see this in Bareilly didnot see: नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सब आशा करता हु कि आप सब बहुत अच्छे होंगे। दोस्तों आज के इस लेख में मैं आपसे बात करने वाला हु कि बरेली में घूमने आये है और आपने बरेली में ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा(Did not see this in Bareilly didnot see anything)

बरेली उत्तर प्रदेश का एक अहम जिला है। हम सभी जानते है कि बरेली नाथ नगरी के नाम से भी विख्यात है, वही बरेली मध्य उत्तर प्रदेश राज्य में रामगंगा नदी तट पर स्थित है। बरेली शहर उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ से लगभग 250 किमी उत्तर मे और राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 260 किलोमीटर पूर्व मे स्थित है। बरेली रोहिलखंड के ऐतिसाहिक क्षेत्र की राजाधानी था। बरेली शहर महानगरीय है। जोकि बरेली उत्तर प्रदेश का 7वाँ तथा देश का 50वाँ बड़ा महानगरो में सम्मिलित है।

बरेली में ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा Did not see this in Bareilly didnot see anything

जिस तरह बरेली शहर को प्रसिद्ध मंदिरो और धार्मिक स्थलो और मेडिकल हब के लिए जाना जाता है। बरेली शहर का निर्माण मुग़ल प्रशासक ‘मकरंद राय’ के द्वारा 1537ईस्वी में स्थापित करवाया था। मित्रो जनपद बरेली शहर महानगरीय है। बरेली उत्तर प्रदेश का 7वाँ तथा देश का 50वाँ बड़ा महानगरो में सम्मिलित है। वैसे तो बरेली को अनेको नाम से जाना जाता है। जैसे सुरमा नगरी, नाथ नगरी, झूमका नगरी, बांस नगरी और जरी नगरी आदि।

ऐसे में आपको बरेली में घूमने के लिए बहुत सारी टूरिस्ट प्लेस (TOURIST PLACE) यह मिल जाती है। लेकिन बात फिर वही आती है कि अगर बरेली में ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, तो चलिये जानते है। बरेली शहर में कौन-कौन सी जगह घूमने योग्य है।

बरेली घूमने का सबसे अच्छा समय Best time to visit Bareilly?

वैसे तो बरेली घूमने के लिए आप कभी भी जा सकते है लेकिन अगर आप मई और जून के महीने में जाते हैं, तो आपको हर जगह की तरह यहाँ भी गर्मी झेलनी पड़ेगी। इसलिए हमारे अनुसार बरेली जाने का बेस्ट समय सर्दियो के महीनो का होता है। तो अब आपको बताते है कि आप बरेली में कहा कहा घूम सकते है।

1.अक्षर विहार पार्क बरेली?

अनेको शहरों की तर्ज पर जनपद बरेली शहर में स्थित अक्षर बिहार पार्क को नगर निगम के द्वारा वर्ष 2021 में रेनोवेट किया गया। जिसके बाद से ही यहाँ स्थानीय व अन्य आसपास के जनपद के पर्यटक यहाँ घूमने के लिए आते रहते है।  अगर आप चाहे तो अपने किसी खास शुभ अवसर पर पार्टी को शानदार बनाने के लिए परिवार के साथ आप यहां जाएं।

यहाँ की सबसे खास बात ये है कि यहाँ आपको हरे-भरे सुव्यवस्थित गार्डन देखने को मिल जाते है साथ ही अगर आपके पास थोड़ा समय हो तो आप यहाँ शाम को लगभग प्रतिदिन ही म्यूजिक लेज़र फाउंटेन शो का भी लुफ्त उठा सकते है। जिसको देखने के बाद आपके चेहरे पर एक अलग ही ख़ुशी नज़र आएगी। आप चाहे तो यहाँ अपने या अपनी हार्ट शेप के साथ सेल्फी भी ले सकते है।

वही अगर आप थक गए है और आपको भूख भी लग रही यही तो आप यहके रेस्तरां में बैठ कर आराम व हल्का नाश्ता या फिर फॅमिली डिनर का भी आनंद ले सकते है। जानकारी के लिए बता दे कि डिनर करने वालो के लिए हट (झोपड़ी) का भी इंतज़ाम किया गया है।

2.फन सिटी बरेली ?

वैसे तो में फनसिटी नाम के कई मनोरंजक पार्क हैं, लेकिन बरेली का फन सिटी पार्क उत्तर भारत में सबसे बड़ा पार्क माना जाता है। यहाँ सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये पार्क में मनोरंजन की भरपूर सुविधाएं उपलब्ध पूर्ण रूप से उपलब्ध है। इसलिए यह न सिर्फ बरेली वासियों के लिए बल्कि पर्यटकों के लिए भी आराम फरमाने और कुछ फुर्सत के पल बिताने के लिए लोकप्रिय जगह है।

बरेली का इतिहास History of Bareilly funcity

3.रामनगर फोर्ट?

मित्रो अगर आप शहर से जुडी ऐतिहासिक चीज़े देखने के इच्छुक है या फिर आपको थोड़ा सा भी इंटरेस्ट है, तो आज भले ही यह ऐतिहासिक इमारत खंडहर में बन चुकी हो लेकिन एक समय पर यह किला बड़े-बड़े योद्धाओ और शूरवीरो का महल हुआ करता था। जिसकी गाथा पुरे भारतवर्ष में सुनाई देती थी। साथी ही बताते चले कि ये वही स्थान है जहां पांडवों की पत्नी द्रोपति का जन्म हुआ था। और यहीं पर उनका स्वयंवर भी हुआ था।

बरेली शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर आंवला तहसील में स्थित ब्लॉक रामनगर में रामनगर का किला महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। वही कुछ लोग इसे अहिचित्र फोर्ट के नाम से भी विख्यात हैं। इतिहासकारों के माने तो उस समय यह स्थान उस दौरान पांचाल की राजधानी हुआ करती थी। आज के समय में ये एक दर्शनीय स्थल बन चूका है और तो और यहाँ आपको अनेको भगवन बुध के प्रतिमाएं व उनसे जुडी चीज़े आपको देखने को मिल जायेंगी।

4. बरेली का रामगंगा ब्रिज?

बरेली शहर में स्थित रामगंगा गंगा नदी की लहरों के साथ डूबते हुए सूरज की रंग बिरंगी किरणों को देखने में जो आनंद प्राप्त होता है शायद ही वो कही और मिले। शाम के वक़्त स्थानीय पर्यटकों यहां भीड़ काफी ज्यादा बढ़ जाती है, बरेली का एक मात्र विशेष महत्व रखने वाला चौवारी का मेला इसी स्थान पर लगता है । जिसमे शामिल होने लोग काफी दूर दूर से आते है।

बरेली में ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा Did not see this in Bareilly didnot see anything

5. चौबारी मेला?

राम गंगा तट पर स्थित लगने वाला चौवारी का भी इसी स्थान पर लगता है। जनपद बरेली चौबारी मेला के कारण पूरे उत्तर प्रदेश में विख्यात है। यह ऐतिहासिक मेला हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन रामगंगा नदी के तट पर लगता है। यहाँ लोग काफी संख्या में आते है। इस दौरान बरेली के आसपास के सभी मुख्य शहरों और गांव से लोग इस मेले में रामगंगा में स्नान करने के साथ साथ अपना मनोरंजन करने के लिए यहाँ आते है।

यहां पर आपको विशाल झूला ,हैंडीक्राफ्ट वस्तुएं तथा घोड़े का बाजार देखने को मिल जाता है जिसमें लोग घोड़ों का व्यापार करने के लिए आते हैं। अगर आप दीपावली के वक़्त यहाँ आते है तो आप यहाँ घूमना और यहाँ की शाम देखना बिलकुल भी न भूले।

यह भी पढ़े: बरेली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह Best Places to Visit in Bareilly

6. पंचाल म्यूजियम?

भारत के विभिन प्राचीन सभ्यता और इतिहास में इंटरेस्ट रखने वाले लोगों के लिए पांचाल म्यूजियम एक प्रमुख स्थान है जहा आपको महाभारत काल से जुड़े तमाम कई रहस्यमई औजार, पाषाण कालीन वस्तुएं के साथ-साथ मानव तथा जीव जंतुओं की गुप्तकालीन और कुषाण कालीन मूर्तियां देखने के लिए मिल जाएंगे जो आज से लगभग 5000 वर्ष पुराने बताये जाते हैं।

7. बरेली का झुमका?

बरेली शहर को सुरमा और झुमका के नाम से भी जाना जाता है। बॉलीवुड में फिल्माया गया गाना झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में, से बरेली शहर को एक अलग ही पहचान मिली है। यह झुमका तिरहा परसाखेड़ा के पास बरेली से 16 मीटर दूर रामपुर की और जाने वाली रास्ते पर स्थित बरेली टूरिस्ट प्लेस का एक अहम हिस्सा है।

आप अगर यहाँ आते है तो इसके आसपास चारों तरफ हरे भरे गार्डन और आर्टिफिशियल पेड़ों को व्यस्थापित तैयार किया गया। जिसे सैलानियों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है, शायद इसीलिए युवाओं के बीच यह स्थान बहुत ही लोकप्रिय रहता है। यहाँ सेल्फी के लिए खास तौर पर सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। जोकि पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

8. तुलसी मठ?

बरेली शहर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तुलसी मठ भारतीय साहित्य के प्रसिद्ध संत गोस्वामी तुलसीदास का घर माना जाता है। यहां आपको देखने को मिलेगा कि प्राचीन काल से ही महान ऋषि मुनियों, साधु संतों , और तपसियो का आना जाना यहाँ शुरू से ही लगा रहा है।

इस जगह स्थापित वीर हनुमान की प्रतिमा को 1570 ईसवी में तुलसीदास ने स्वयं अपने हाथों स्थापित किए थे। इसके बाद तमाम महात्माओं के आग्रह पर 15 करोड़ तुलसी पत्र में राम नाम लिखकर भागीरथी नदी की मिट्टी और पानी में मिलाकर तुलसीदास की एक बड़ी प्रतिमा की स्थापना की गई।

 

आखिर झुमके के लिए क्यों मशहूर है बरेली WHY BAREILLY IS FAMOUS FOR JHUMKA

झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में ! मित्रो अगर आपने ये गीत सुना है। तो आपको इस गाने के पीछे छिपी कहानी के बारे में जरूर जानना चाहिए कि आखिर झुमके के लिए क्यों मशहूर है बरेली (WHY BAREILLY IS FAMOUS FOR JHUMKA)

अपने भारतवर्ष के बहुत सारे ऐसे शहर हैं। जो अपने यहां मिलने वाली प्रसिद्ध चीजों के लिए जाने जाते हैं। जिसका प्रमाण हमें हमेशा से ही बॉलीवुड के गानों में देखने को मिल रहा है, फिर चाहें वो हाथरस की हींग , या इलाहाबाद के स्‍वादिष्‍ट समोसा खस्ता और दमालू या फिर चाहे वो बनारस का पान हो। इन सभी शहरों का नाम सुनते ही हमें यहां की प्रसिद्ध चीजें हमें याद आ जाती हैं।

ठीक वैसे ही हम सभी को बरेली नाम सुनकर बरेली के झुमका की याद आ जाती है। जिसके चलते लम्बे समय से यहाँ की महिलाओं का सबसे अजीज श्रृंगार झुमका बरेली की पहचान रहा है। बरेली शहर अपने झुमके लिए इतना लोकप्रिय हो गया है। बरेली शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित एक चौराहे पर वर्ष 2019 में इसका नाम बदल दिया गया और झुमका चौराहा इसको नया नाम दिया गया। यह गाना दिवंगत अभिनेत्री साधना पर फिल्माया गया था।

जानकारी के लिए बताते चले कि बरेली शहर में कभी भी डिज़ाइनर झुमके नहीं मिलते थे, जबकि सच्चाई तो यह है कि अपना शहर मुख्य रूप से सूरमा के लिए जाना जाता था। तो चलिये जानते है कि फिल्म ‘मेरा साया’ में प्रसिद्ध गाया हुआ गाना झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में, बरेली के झुमके का जिक्र क्यों किया गया है। और इस पर बने गाने के पीछे छिपी दिलचस्प कहानी के बारे में।

जाने हरिवंश राय बच्चन से क्या है इस गाने का कनेक्शन?

ये गाना ‘झुमका गिरा रे’ को गीतकार राजा मेंहदी अली खान ने लिखा था और यह कहानी भी उनसे ही से शुरू होती है। कहते है कि राज मेंहदी साहब और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन और माता तेजी बच्चन आपस में बहुत अच्छे दोस्त थे। बात उस समय की है जब राज मेंहदी साहब अपने काम के सिलसिले में अक्सर बरेली आया जाया करते थे।

यह भी पढ़े-बरेली के बारे में रोचक तथ्य Facts About Bareilly

उस समय भारत और पाकिस्तान अलग-अलग देश नहीं थे, बल्कि एक ही देश थे। उस समय में एक प्रेम कहानी बहुत प्रसिद्ध हुई थी, वो कहानी थी लाहौर के सरदार खजान सिंह की बेटी तेजी सूरी और जाने माने कवि हरिवंश राय बच्चन की प्रेम कहानी। और ये शहर ही था उस खूबसूरत प्रेम कहानी को जन्म देने वाला शहर था बरेली।

आखिर झुमके के लिए क्यों मशहूर है बरेली WHY BAREILLY IS FAMOUS FOR JHUMKA

कैसे राजा मेंहदी को इस गाने का आया था ख्याल?

ये दोनो जब बरेली शहर को छोड़कर अपने शहर चले गए तो इन दोनों के दोस्त आए दिन उनकी शादी को लेकर सवाल किया करते थे। ये किस्सा उस वक़्त का है जब एक बार तेजी बच्चन और राजा मेंहदी साहब शामिल होने एक कार्यक्रम में गए और वही इन दोनों की मुलाकात हुई।

उसके बाद राजा मेहँदी हसन साहब ने तेजी बच्चन से सवाल किया किया कि आखिर वो और हरिवंश राय बच्चन शादी कब करेंगी। इस पर तेजी ने बड़े खूबसूरत तरीके उनको ये जवाब दिया। उन्होंने कहा ‘कि मेरा झुमका तो बरेली के बाजार में गिर गया’ वैसे तो इस बात के बहुत सारे मायने होते है, हो सकता हैं जैसे दिल हार जाना या दोनों ने सगाई कर ली है जल्द ही शायद शादी भी कर लें।

इस बात को सुनकर राजा मेहंदी अली खान को काफी दिन ठीक से सोये नहीं और उनके दिमाग में यह जवाब कई सालों तक रहा। कई सालों बाद जब मेरा साया फिल्म का गाना लिखने की बात आई तो राजा मेंहदी साहब को यह किस्सा याद आ गया। जिसके बाद उन्होंने तेजी के इस झुमके वाले बात पर गाना बना दिया, जिसके बोल लोगों को आज भी याद हैं। झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में, और ये गीत तेजी बच्चन के इसी कथन से प्रेरित था।

तो यह थी झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में, इस गाने के पीछे की असली वजह या कहानी, आशा करते है कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। और अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और और अपने मित्रो के साझा जरूर करें साथ ही ऐसी जानकारी के लिए जुड़े रहें अपनाबरेली के साथ। अगर इस लेख में कोई त्रुटि हुई हो तो उसके लिए छमा कीजियेगा।

Deepawali 2023: अगर इस दिवाली को बनाना है यादगार तो जाये इन जगहों पर, दिखेगा शाही अंदाज

Deepalwali 2022: दीवाली का त्यौहार को आने में अब कुछ ही दिन शेष हुए है। इसे दीपों का त्योहार भी कहा जाता है। अगर आप Deepawali 2022: अगर इस दिवाली को बनाना है यादगार तो जाये इन जगहों पर, दिखेगा शाही अंदाज, वहीं अगर आप भी दीपावली (Deepawali 2022) सेलिब्रेशन्स  करने के की सोच रहे हैं। और इस मौके पर आप लोग भी अभी से कही घूमने का प्लान बना रहे है। तो दीपावली (Deepawali 2022) वेकेशन से बढ़िया मौका आपको नहीं मिलने वाला है।

दीपावली (Deepawali 2022) का त्यौहार इस साल 24 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। भारत व अन्य देशो में मनाए जाने वाले इस त्योहार की रौनक की बात ही अलग होती है। इसी क्रम आगे बढ़ते हुए आप अगर दीपावली (Deepawali 2022) का त्यौहार राजस्थान में सेलिब्रेट करते हैं। तो यह आपकी जिंदगी का सबसे यादगार व सबसे हसीं दीपावली (Deepawali 2022) में से सबसे यूनिक सेलिब्रेशन्स होगा।

राजस्थान में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां अगर आप दीपावली (Deepawali 2022) का नजारा राजस्थान को दुसरो से अलग कर देता है। दीपावली (Deepawali 2022) पर राजस्थान में बहुत सारे तरह-तरह के भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं। वही अगर आप दिवाली के मौके पर राजस्थान घूमने के लिए जाते है तो आप यहाँ की खास जगहों की खूबशूरती को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जिसके बाद यह दीपावली (Deepawali 2022) को यादगार बना सकते हैं।

जोधपुर, राजस्थान 

जोधपुर का नाम तो सबने सुना ही होगा और बहुत से लोग जोधपुर घूमने गए भी होंगे। जोधपुर को ब्लू सिटी(Blue City) के नाम से भी मशहूर है। जोधपुर शहर राजस्थान के राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसकी स्थापना 1459 ईस्वी मे राठौर वंश के राजपूत महाराजा राव जोधा जी के द्वारा की थी और जानकारी के लिए बताते चले की इन्ही के नाम पर इस शहर का नाम जोधपुर रखा गया।

जोधपुर शहर अपने आप में ही प्रसिद्ध है इसे किसी के पहचान की मोहताज़ नहीं है। हर कोई जनता है कि जोधपुर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप मे है, जहाँ आपको कई सुंदर महल, किले, मंदिर और उद्दान देखने को मिलते है इस शहर को राजस्थान राज्य की संस्कृतक राजधानी भी कहा जाता है पुरे शहर मे जगह-जगह पर बसे भव्य् महल, ऐतिहासिक किले, अनेको मंदिर यहाँ की गौरान्वित करते है।

हूत काम लोग ही जानते होंगे कि जोधपुर को राजस्थान के बीचो-बीच में स्थित होंने के कारण इसे राजस्थान का दिल भी कहा जाता है। यहाँ आपको घूमने और देखने के लिए एक से बढ़ कर एक एतिहासिक स्मारक, उद्दान, महल और झील मिल जायेंगे। जिसके अन्तर्गत मेहरानगढ़ किला, उमेद भवन पैलेस, मंडोर गार्डन और कायलाना झील काफी प्रसिद्ध है।

पुष्कर, राजस्थान 

राजस्थान में स्थित पुष्कर बहुत ही ज्यादा मशहूर टूरिस्टतो का डेस्टिनेशन है। साथ में यहां भगवन ब्रह्मा को समर्पित मंदिर दुनिया का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों अलौकिक मंदिर भी है। इसके साथ ही पुष्कर की दीपावली (Deepawali 2022) भी देशभर में खासी मशहूर है। कहा जाता है कि दीपावली (Deepawali 2022) के दिन यह शहर दीवाली के  दीयों की रोशनी से जगमगा जाता है।

Deepawali 2022 अगर इस दिवाली को बनाना है यादगार तो जाये इन जगहों पर दिखेगा शाही अंदाज Deepawali 2022 अगर इस दिवाली को बनाना है यादगार तो जाये इन जगहों पर दिखेगा शाही अंदाज

वैसे तो पुष्कर झील का नजारा भी देखने लायक होता है। दिवाली के दौरान पुष्कर में 5 दिनों का अनेको कार्यकर्मो का भव्य उत्सव होता है। साथ ही साथ यहाँ का ऊंट का भी मेला लगता है। जोकि बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप दीपावली (Deepawali 2022) पर यहाँ आते है तो यहां आकर आपका मन बेहद खुश हो जाएगा।

जयपुर, राजस्थान

गुलाबी शहर का नाम तो सबने सुना ही होगा और इसका नाम गुलाबी क्यों पड़ा इसके बारे में बतानेकी जरूरत नहीं है। अगर आप यहाँ दीपावली (Deepawali 2022) पर जयपुर आते है तो यहां पर आपको एक अलग ही चकाचौंध देखने को मिलेगी। दीपावली (Deepawali 2022) पर जयपुर का नजारा आपको अपनी ओर खींचने लगता है। साथ ही यहाँ का गुलाबी शहर का हवा महल सफेद रोशनी से नाहा उठता है, और तो और जयपुर के बाजार और मेला देखने काफी तादाद में भीड़ बढ़ने लगती है।

जैसलमेर, राजस्थान

राजस्थान का मुख्य और बहुत ही प्रख्यात दिवाली उत्सव में जैसेलमेर शहर का भी नाम बहुत शामिल है। दीपवाली के इस खास त्योहार पर जैसलमेर फोर्ट अनेको तरह की रंगोलिओ से और दीपो से बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया जाता है। जिसके बाद दिवाली उत्सव के दौरान यहाँ पर तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

यहां अगर आप आते है तो आप यहाँ दीपावली पर देखेंगे कि यहाँ के लोग दिवाली पर पारंपरिक कपड़ो में नजर आते हैं, जिसके बाद दीपावली के इस खूबशूरत त्योहार की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।

Remove term: Deepawali 2022 अगर इस दिवाली को बनाना है यादगार तो जाये इन जगहों पर दिखेगा शाही अंदाज Deepawali 2022 अगर इस दिवाली को बनाना है यादगार तो जाये इन जगहों पर दिखेगा शाही अंदाज

राजस्थान के इन शहरो, को भी करे एक्स्प्लोर 

वही अगर आप राजस्थान पहुंच जाते है तो आप यहाँ के कुछ शहरो को भी एक्स्प्लोर कर सकते है। जैसे बीकानेर, उदयपुर,सवाई माधोपुर,बांसवाडा,माउंट अबू और कोटा शहर का नजारा भी बेहद खूबसूरत होता है। दिवाली की छुट्टियों में इन शहरों को एक्सप्लोर करके आप अपने लिए कुछ खूबसूरत यादें संजो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-Bareilly Fun City शुरू हुआ नया वाटर स्लाइड 30 फीट ऊंचा टॉवर कराएगा वाटर स्लाइडिंग का मज़ेदार अहसास

मित्रो आशा करता हु कि आपको ये लेख जरूर पसंद आएगा। अगर आपको ये लेख पसंद आता है तो हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राइ जरूर बातये। साथ ही अगर इस लेख में कोई त्रुटि हुई हो तो उसके लिए भी छमा कीजिएगा।

Bareilly Fun City शुरू हुआ नया वाटर स्लाइड 30 फीट ऊंचा टॉवर कराएगा वाटर स्लाइडिंग का मज़ेदार अहसास

Bareilly Fun City शुरू हुआ नया वाटर स्लाइड, 35 फीट ऊंचा टॉवर कराएगा वाटर स्लाइडिंग का मज़ेदार अहसास नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सब आशा करता हु कि आप लोग बहुत अच्छे होंगे। दोस्तों वैसे तो हमारे बरेली में बहुत सारे पार्क है लेकिन जिसके बारे में हम बात करने वाले है उसका नाम FUNCITY है। तो हमारे आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है। Bareilly Fun City में लगा नया वाटर स्लाइड के बारे में, तो चलिये जानते है बरेली के FUNCITY के नए वाटर स्लाइड के बारे में।

Bareilly Fun City

वैसे तो में फनसिटी नाम के कई मनोरंजक पार्क हैं, लेकिन बरेली का फन सिटी पार्क उत्तर भारत में सबसे बड़ा पार्क माना जाता है। यहाँ सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये पार्क में मनोरंजन की भरपूर सुविधाएं उपलब्ध पूर्ण रूप से उपलब्ध है। इसलिए यह न सिर्फ बरेली वासियों के लिए बल्कि पर्यटकों के लिए भी आराम फरमाने और कुछ फुर्सत के पल बिताने के लिए लोकप्रिय जगह है।

बरेली के फन सिटी में नए वाटर स्लाइडिंग का अपना ही एक अलग खास अहसास हाेगा। यह मज़ेदार अहसास 30-35 फ़ीट ऊँचा टावर आपको कराएगा। सूत्रों के मुताबिक यह वाटर स्लाइड 250 फ़ीट लंबी होगी। जाे आपको एक नये पूल में स्लाइड कराते हुए उतारती है। जिसमे स्लाइड करने वाले व्यक्ति को एक ट्यूब में बैठा के स्लाइड करा देते है।

बरेली फनसिटी इस गर्मी के माैसम में नए वाटर स्लाइड से वाटर स्लाइडिंग का लोगो को खास व मज़ेदार अहसास कराएगा। इसके लिए फन सिटी ने वाटर पार्क में 30 से 35 फ़ीट ऊंचे टावर को शुरू किया है। जिसकी लम्बाई में 250 फ़ीट लंबी होगी, जोकि वाटर स्लाइड में बैठने वाले को सीधे एक नये पूल में जाकर उतारती है।

अगर आपको इस स्लाइड का मजा लेने है तो आपको एक ट्यूब में बैठ कर ले सकते है। जानकारी एक लिए बता दे कीं एक ट्यूब में एक बार में दो ही व्यक्ति इस राइड का मज़ा ले सकते है। जानकारी के अनुसार लगभग पिछले 2 से 3 महीनो से इस स्लाइड की फिटिंग का कार्य गुजरात के इंजीनियर द्वारा किया जा रहा था।

साथ ही फुन्सिटी FUNCITY के डायरेक्टर अनिल अग्रवाल, ध्रुव अग्रवाल ने द्वारा जानकारी दी गयी कि इसे आगंतुकों के लिए खोल दिया गया है। और वह अब यहाँ आकर इस नई वाटर स्लाइड का मज़ा ले सकते है।

Bareilly Fun City

फन सिटी वाॅॅटर पार्क ?

अगर आप भी बरेली में गर्मियों की छुट्टियों में वाटर पार्क जाने का मन बना रहे है, इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलने वाला, बरेली का फनसिटी वॉटर पार्क आप सभी के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह पार्क बरेली के पीलीभीत बाईपास रोड़ पर स्थित है। आपको फन सिटी वॉटर पार्क में बच्चों के लिए झूलाें सहित कई वाॅटर बाॅडीज भी मौजूद है। जिनका आप आनंद ले सकते है।

यह भी पढ़ेबरेली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह Best Places to Visit in Bareilly

ये भी पढ़े- बरेली का इतिहास History of Bareilly

इसके अलावा बच्चों के लिए ट्रेन, 3 इडियट, लंदन बस, जंपिंग फ्रॉग, किड जोन स्लाइड आदि की सुविधा भी यहाँ उपलब्ध है। फन सिटी में मस्ती करने के साथ-साथ यहाँ बहुत सारे ऐसे सेल्फी प्वाइंट बनाए गए है जहा आप तसल्ली से सेल्फी ले सकते है। हालांकि इस वाटर पार्क में अन्य और भी सुविधाएं भी उपलब्ध है।

पार्क की टाइमिंग और टिकट (FUNCITY PARK TIMEING AND TICKET)?

मित्रो जानकारी के लिए बता दे कि फनसिटी पार्क सप्ताह के सातों दिन खुलता है। जिसका खुलने का समय प्रांत:10:30 बजे शाम 7 बजे तक खुला रहता है। इस वाटर पार्क का टिकट 350 रूपए का है। जिसके अन्तर्गत 6 झूलें झूलने की सुविधा मिलती है। जिसमे बैठ कर झूले का आनंद लिया जा सकता है। और खूब मज़े ले सकते है।

Bareilly Fun City Ticket?

General Entrance & Day out Packages Valid: 2021 -2022 Week Days
Charges Adults Children
Common Visit – Amusement park Entry Fee (For 3 rides) 250 250
Common Visit – Amusement park Entry Fee (For 8 rides) 350 350
Summer Timings (Amusement Park) Entrance Time: 11:00 am – 7:00 pm
Summer Timings (Water Park) Entrance Time: 10:30 am to 6:00 pm

 

  • फनसिटी वाटर पार्क पता: पीलीभीत बाईपास रोड, छोटी विहार, बरेली, उत्तर प्रदेश 243001, भारत

  • फनसिटी वाटर पार्क संपर्क नंबर: +91-8126673181, +91 9837601153, +91 8368730138

  • ईमेल आईडी –dhruvamusementltd@gmail.com
  • फनसिटी वाटर पार्क का समय: दोपहर 12:00 बजे – रात 09:00 बजे
  • फनसिटी वाटर पार्क घूमने का सबसे अच्छा समय (पसंदीदा समय): दोपहर 01:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
  • फनसिटी वाटर पार्क घूमने के लिए आवश्यक समय: 04:00 बजे
  • अपने यात्रा कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन यात्रा योजनाकार का प्रयास करें!

इसके अलावा वाटर पार्क का टिकट 600 रूपए का है। इसमें वाटर स्पोर्टस का भी शुल्क सम्मिलित है। साथ ही बताते चले इसके अतिरिक्त एक नई राइड की भी व्यस्था बनाई गई है। इसमें FUNCITY की तरफ सिनेमा राइड की भी सुविधा उपलब्धा है। जिसका शुल्क 100 रूपये रखा गया है। सुरक्षा को मद्देनज़र से यहां पर लाइव गार्ड हर वक़्त मौजूद रहते है।

कैसे पहुंचे FUNCITY वाटर पार्क?

आप यहाँ ऑटो, बस या अपने निजी वाहन से भी पहुंच सकते सकते है।

Funcity वाटर पार्क ट्रेवल टिप्स?

  • वस्त्र परिवर्तन ले जाना।

  • यात्रा का समय निर्धारित करने से पहले कृपया समय और कीमतों की पुष्टि के लिए पार्क कार्यालय से संपर्क करें।

दोस्तों आशा करता हु कि आपको ये लेख पसंद आएगा। मित्रो अगर इस लेख में मुझसे कोई त्रुटि हुई हो तो उसके लिए छमा कीजियेगा यह लेख मैंने अपने नॉलेज के अनुसार लिखा है। अगर आपको ये लेख पसंद आये तो कमेंट में अपनी विचार जरूर दीजिएगा।

पार्क रूल्स?

  • बाहर के खाने की अनुमति नहीं है

  • पार्क परिसर में शराब और धूम्रपान सख्त वर्जित है।
  • कोई पालतू जानवर की अनुमति नहीं है।
  • मेहमानों से अनुरोध है कि वे अपने सामान की देखभाल करें पार्क किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
  • वाटर पार्क में चर्म रोग वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • वाटर पार्क के लिए नायलॉन या लाइक्रा स्विमवियर अनिवार्य है।
  • एक बार खरीदे गए टिकट का विनिमय, रद्द या धनवापसी नहीं किया जाएगा।
  • पार्कों में प्रवेश करने से पहले सभी बैग बैक पैक और व्यक्तिगत वस्तुओं का निरीक्षण किया जाएगा।

 

  • FUNCITY OFFICIAL WEBSITE LINK – FUNCITY

बरेली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह Best Places to Visit in Bareilly

बरेली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह Best places to visit in bareilly: नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सब आशा करता हु कि आप सब बहुत अच्छे होंगे। दोस्तों आज के इस लेख में मैं आपसे बात करने वाला हु कि बरेली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है और आप यहाँ तक कैसे पहुंच सकते है।

बरेली उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला है। बरेली को नाथ नगरी के नाम से भी जाना जाता है, वही बरेली मध्य उत्तर प्रदेश राज्य में रामगंगा नदी तट पर स्थित है। बरेली शहर उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ से लगभग 250 किमी उत्तर मे और राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 260 किलोमीटर पूर्व मे स्थित है। बरेली रोहिलखंड के ऐतिसाहिक क्षेत्र की राजाधानी था। जनपद बरेली का शहर महानगरीय है। बरेली उत्तर प्रदेश का 7वाँ तथा देश का 50वाँ बड़ा महानगरो में सम्मिलित है।

बरेली शहर को प्रसिद्ध मंदिरो और धार्मिक स्थलो और मेडिकल हब के लिए जाना जाता है। है। बरेली शहर का निर्माण मुग़ल प्रशासक ‘मकरंद राय’ के द्वारा 1537ईस्वी में स्थापित करवाया था। मित्रो जनपद बरेली शहर महानगरीय है। बरेली उत्तर प्रदेश का 7वाँ तथा देश का 50वाँ बड़ा महानगरो में सम्मिलित है। ऐसे में आपको बरेली में घूमने के लिए बहुत सारी टूरिस्ट प्लेस (TOURIST PLACE) यह मिल जाती है। तो चलिये जानते है। बरेली शहर में कौन-कौन सी जगह घूमने योग्य है।

बरेली क्यों जाए Why Go to Bareilly ?

बरेली में गाँधी उद्यान बरेली,फनसिटी बरेली,फीनिक्स मॉल बरेली,बरेली कॉलेज,कारगिल चौक बरेली,आला हजरत दरगाह बरेली,रानी लक्ष्मी बाई चौक बरेली,कलेक्ट्रेट बरेली,बूँद एम्यूजमेंट पार्क बरेली, रैडिसन 5 स्टार होटल,अक्षर विहार प्रसिद्ध है।

बरेली घूमने का सबसे अच्छा समय Best time to visit Bareilly?

वैसे तो बरेली घूमने के लिए आप कभी भी जा सकते है लेकिन अगर आप मई और जून के महीने में जाते हैं, तो आपको हर जगह की तरह यहाँ भी गर्मी झेलनी पड़ेगी। इसलिए हमारे अनुसार बरेली जाने का बेस्ट समय सर्दियो के महीनो का होता है।

बरेली में घूमने की जगह places to visit bareilly ?

दोस्तों बरेली में घूमने के लिए सबसे पहले मंदिर से शुरुआत करते है। तो जैसा कि ऊपर मैंने इस लेख मैं बताया कि बरेली शहर मंदिरो के लिए बहुत प्रसिद्ध है। जिसके लिए बरेली को नाथ नगरी भी कहते है तो चलिये जानते है कि बरेली में कौन-कौन से नाथ मंदिर है।

मढ़ीनाथ मंदिर ?

पश्चिम दिशा में स्थित यह प्राचीन मंदिर पांचाल नगरी में है। ऐसा माना जाता रहा है कि यह मंदिर 5000 साल से भी ज्यादा पुराना है, कहते है मढ़ीनाथ मंदिर के शिवलिंग की स्थापना पांडवों ने अपने वनवास के दौरान की थी। मंदिर के पुजारी का कहना है कि यहां  मणिधारी नाग शिवलिंग की रक्षा करता है। मंदिर परिसर में ही रहने वाले एक बाबा ने बताया कि ऐसे कई मौके आए जब मणिधारी नाग ने अपनी मणि बाहर निकाली, इससे तेज रोशनी भी हुई।

बताया जाता है कि वर्तमान में इस नाग ने मंदिर परिसर के एक जीर्ण हो चुके कमरे में डेरा डाल रखा है। पिछले दिनों जब इस कमरे का कूड़ा निकालने के लिए लोग भीतर गए तो उन्हें नाग का सामना करना पड़ा। इस पर उक्त कमरे का जीर्णोद्धार रोक दिया गया। और इन्ही कारणों से मंदिर का नाम मढ़ीनाथ मंदिर पड़ा गया । जिस इलाके में ये मंदिर स्थित है। उस इलाके को मढ़ीनाथ मोहल्ले के नाम से जाना जाता है।

बरेली के 7 नाथ प्रसिद्ध मंदिर जहा भगवान शंकर खुद है विराजमान

धोपेश्वर नाथ मंदिर ?

बरेली के सदर कैंट के दक्षिण मध्य अग्निकोण में ये मंदिर स्थित है। कहते है कि धूम्र ऋषि ने यहां कठोर तपस्या की थी और उनके द्वारा की गयी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपने दर्शन दिए और धूम्र ऋषि ने भगवान से जनकल्याण के लिए यहीं विराजने की प्रार्थना की। जिसके बाद यहां स्थापित धूम्रेश्वर नाथ के नाम से जाना जाने लगा। वर्तमान में ये मंदिर धोपेश्वर नाथ नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही एक अन्य कथा ये भी है कि इस स्थल पर महाभारत युग में द्रौपदी और धृष्टद्युम्न का जन्म स्थल है । द्रौपदी और धृष्टद्युम्न दोनों को भगवान शिव की कृपा से पैदा हुआ माना जाता था। जिस कारण यह मंदिर भगवान धोपेश्वरनाथ को समर्पित है।

बरेली के 7 नाथ प्रसिद्ध मंदिर जहा भगवान शंकर खुद है विराजमान

त्रिवटी नाथ मंदिर ?

त्रिबटी नाथ मंदिर उत्तर कुबेर दिशा प्रेमनगर में ये भव्य मंदिर स्थापित है। कहा जाता है कि यहां भगवान शिव ने खुद प्रकट होकर तीन वटों के नीचे सो रहे एक चरवाहे को उसके सपने में दर्शन दिए और कहा कि यहां पर मैं स्थित हूं। नींद से जागने के बाद चारवाह ने भगवान का आदेश मानकर त्रिवट के नीचे खुदाई की तो उसे शिवलिंग के दर्शन हुए। इस प्रकार हिंदू कैलेंडर के अनुसार विक्रम संवत १४७४ प्राकृतिक शिव के रूप में बाबा त्रिवती नाथ जी भगवान का उदीयमान (प्रकात्य) वर्ष है। यह स्थान धीरे-धीरे पूजा का केंद्र बन गया। जिसके कारण इस मंदिर का नाम त्रिवटी नाथ मंदिर पड़ा।

बरेली के 7 नाथ प्रसिद्ध मंदिर जहा भगवान शंकर खुद है विराजमान

तपेश्वर नाथ ?

यह शहर का सबसे पुराना मंदिर है,दक्षिण भूतनाथ सुभाष नगर वीर भट्टी मैदान के पास के इलाके में स्थित ये मंदिर कई ऋषियों और संतों की तपोस्थली रहा है। आधुनिक और पुरानी दोनों गतिविधियाँ के चलते इस मंदिर का नाम तपेश्वर नाथ मंदिर पड़ा।

बरेली के 7 नाथ प्रसिद्ध मंदिर जहा भगवान शंकर खुद है विराजमान

अलखनाथ मंदिर ?

उत्तर पश्चिम दिशा में ये मंदिर किला, बरेली के पास नैनीताल रोड पर स्थित है। अलखनाथ मंदिर का इतिहास 930 साल से भी ज्यादा पुराना रह चूका है। एक स्थानीय कहावत के अनुसार, किला क्षेत्र प्राचीन काल में घने जंगलों से घिरा हुआ था। इलाके में स्थित है। इस अलख नाथ मंदिर नागा संन्यासियों के आनंद अखाड़ा आदेश का मुख्यालय है। शिव भक्तों के इस क्रम के सदस्यों को नागा बाबा के नाम से भी जाना जाता है।

बाबा कालू गिरि मंदिर के वर्तमान महंत हैं । मुगलकाल में जब सनातन संस्कृति को नष्ट किया जा रहा था। तो धर्म की रक्षा के लिए आनंद अखाड़े के बाबा अलाखिया को यहां भेजा गया। शिव के अनन्य भक्त बाबा अलाखिया ने यहां भगवान शिव की कठोर तपस्या कर शिवलिंग की स्थापना की। जिसके बाद मुस्लिम शासक बाबा के तपोवन में प्रवेश नहीं कर पाए। अलाखिया बाबा के नाम पर ही मंदिर का नाम अलखनाथ मंदिर पड़ा। यहां आज भी मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है का बोर्ड लगा हुआ है।

बरेली के 7 नाथ प्रसिद्ध मंदिर जहा भगवान शंकर खुद है विराजमान

वनखंडी नाथ मंदिर ?

पूर्व दिशा में भगवान शिव को समर्पित बंखंडीनाथ मंदिर बरेली के जोगी नवादा पड़ोस में स्थित है। कहा जाता है कि ये अति प्राचीन मंदिर स्थित है। बनखंडी नाथ मंदिर का संबंध द्वापर युग से भी है। इस मंदिर का निर्माण द्वापर युग में हुआ था। मंदिर में बड़ी संख्या में साधु-संत एकत्रित होते थे।

और यहाँ कठोर तपस्या करते थे। उनमें से कई ने मंदिर में समाधि भी ले ली। समाधि आज भी मंदिर परिसर में देखि जा सकती हैं। माना जाता है कि राजा द्रुपद की पुत्री द्रोपदी ने अपने राजगुरु द्वारा शिवलिंग की विधिवत पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। और कहा यह भी जाता है। उस समय यहां से गंगा माँ होकर गुजरती थी, लेकिन आज मन्दिर परिसर में एक सूखा तालाब ही शेष है।

वन से घिरे इस मंदिर को मुगल शासक औरंगजेब ने भी शिव मंदिर को तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी सभी कोशिश बेकार साबित हुई। कहा जाता है कि मुस्लिम शासकों द्वारा वन में स्थित इस मंदिर को खंडित करने की कोशिश के कारण ही मंदिर का नाम बनखंडी नाथ पड़ा। मंदिर का संचालन दशनाम जूना अखाड़ा करता है। सावन माह में इस मंदिर का नजारा ही कुछ अलग ही होता है। सावन माह में इस मंदिर का नजारा ही कुछ अलग ही होता है।

बरेली के 7 नाथ प्रसिद्ध मंदिर जहा भगवान शंकर खुद है विराजमान

पशुपति नाथ ?

पशुपतिनाथ मंदिर, जिसे जगमोहनेश्वरनाथ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, यह मंदिर सात नाथ मंदिरों में सबसे नया है। इस मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ भगवान शिव के एक अवतार को समर्पित है । यह मंदिर पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित है। इसकी पशुपतिनाथ मंदिर की स्थापना 2001 में हुई थी। यह कैलाश पर्वत से लाए हुए पत्थर स्थापित कैलाश मे किया गया है। जोकि शहर के एक निर्माता द्वारा बनाया गया था। मंदिर के निर्माण में लगभग एक वर्ष से अधिक का समय लगा।  यहाँ के शिवलिंग स्थापित मुख्य मंदिर के अंदर पंचमुखी (पांच सामना), के समान के रूप में है।

साथ ही मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर, एक भैरव मंदिर, कैलाश पर्वत की प्रतिकृति और भगवान शिव के 108 नामों को समर्पित 108 शिवलिंग शामिल हैं। इस मंदिर परिसर में रुद्राक्ष और चंदन के पेड़ भी लगाए गए हैं। ये मुख्य मंदिर के चारो तरह एक तालाब के बीच में स्थित है, जो इसे चारों तरफ से घेरे हुए है। तालाब में मछलियाँ और बत्तख बहुतायत में पाए जाते हैं। मंदिर परिसर में रामेश्वरम के रामसेतु से लाया गया एक पत्थर भी है , जो पानी में तैरता है। 

बरेली के 7 नाथ प्रसिद्ध मंदिर जहा भगवान शंकर खुद है विराजमान

श्री गायत्री शक्ति पीठ मंदिर बरेली Shri Gayatri Shakti Peeth Temple ?

श्री गायत्री शक्तिपीठ मंदिर बरेली शहर का एक प्रसिद्ध और मुख्य मंदिर है। यह मंदिर गायत्री माता को समर्पित है। मंदिर में गायत्री माता की बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर निकट त्रिवटी नाथ मंदिर के पास ही में है। आप यहां पर आकर गायत्री माता के दर्शन कर सकते हैं।

काली देवी मंदिर बरेली – Kali Devi Temple ?

बरेली शहर का काली देवी मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर काली देवी को समर्पित है। मंदिर प्रगंड में माँ काली देवी जी की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा के दर्शन करने को मिल जाती है । यह मंदिर बरेली में कालीबाड़ी एरिया में स्थित है। यहां आप बाइक, कार से आकर घूम सकते हैं। आपको यहाँ मंदिर परिसर में और भी देवी देवताओ की प्रतिमा लगी हुई मिल जाएगी। यहाँ आपको बेहद शांति का अनुभव होगा।

रामगंगा Ramganga ?

रामगंगा बरेली शहर का एक मुख्य स्थल है। यहां पर रामगंगा नदी पर एक सुंदर सा बांध बना हुआ है, जो बहुत सुंदर लगता है। आप यहां पर जाकर घूम सकते हैं और इस बांध का दृश्य देख सकते हैं। यहां पर घाट भी बनाए हैं, जहां से आप को राम गंगा नदी का सुंदर दृश्य भी देखने के लिए मिलता है। यहाँ पर चौबारी का मेला बहुत ही ज्यादा  फेमस और मुख्या है। जोकि इसे और भी मुख्य बनता है।

श्री हरि मंदिर Shri Hari Mandir ?

श्री हरी मंदिर बरेली शहर का अति सुंदर मंदिर है। यह मंदिर श्री कृष्ण जी और राधा जी को समर्पित किया गया है। मंदिर का डिजाइन बहुत ही आकर्षक है। जिसे देख कर आंनद की अनुभूति होती है। इस मंदिर में श्री राधा कृष्ण जी के दर्शन करने  सौभाग्य प्राप्त होता है। मंदिर में राम जी, सीता जी और लक्ष्मण जी के दर्शन करने के लिए भी मिलते हैं। यहां पर एक बहुत बड़ा प्रार्थना सभा है, जहां पर सभी लोग एकत्रित होकर भगवान श्री कृष्ण जी का भजन कर सकते हैं। रात के समय इस मंदिर को लाइटों से सजाया जाता है, जिससे मंदिर और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अबसर पर इस मंदिर को रंग बिरंगे फूलो और लाइटो  से सजाया जाता है। इसदिन यहाँ बहुत भीड़ रहती है।

ललिता देवी मंदिर Lalita Devi Temple ?

मां ललिता देवी मंदिर बरेली शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर बरेली में मढ़ीनाथ के पास नेकपुर इलाके मे स्थित है। इस मंदिर के प्रवेश द्वार में ही मां दुर्गा की बहुत सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मंदिर परिसर के प्रांगड़ में बहुत सारे देवी देवता विराजमान है। यहां पर मां ललिता देवी के दर्शन करने के मिलते हैं। शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। देवी देवता के यहां दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

84 घंटा मंदिर Chaurashi Ghanta Mandir ?

बरेली को नाथ नगरी कहा जाता है, क्योंकि शहर की हर दिशा में भगवान शिव के मंदिर स्थापित है। लेकिन शहर में मां दुर्गा का बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर भी स्थित है। जिसे 84 घंटा मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर बदायूं रोड पर स्थित है। कहा जाता है इस मंदिर में जो भी मनोकामना मांगो तो वह जरूर पूरी होती है और बदले में भक्त देवी माँ को घंटा भेंट कर देता है वर्तमान में इस मंदिर में दो लाख से जायदा घंटे है।

 बालाजी मंदिर Balaji Mandir ?

मित्रो अगर बालाजी मंदिर की बात की जाये तो ये भी एक

चुन्ना मियां का मंदिर Chunna Mian Ka Mandir ?

चुन्ना मियां एक बहुत ही जयदा फेमस मंदिर है। यह मंदिर बरेली शहर का एक मुख्य मंदिर है । जोकि बड़ा बाजार में स्थित है। इस मंदिर को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही आपको अबगत करा दे कि इस मंदिर का उद्घाटन भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के कर कमलों के द्वारा किया गया था। इस मंदिर में श्री विष्णु जी की और लक्ष्मी जी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है, क्योंकि इस मंदिर को मुस्लिम व्यक्ति के द्वारा बनाया गया है। यहाँ की ख़ास बात ये है कि इस मंदिर का डिजाइन बहुत ही ज्यादा आकर्षित करने वाला है।  आपको बहुत अच्छा लगेगा।

बरेली आला हज़रत  – Bareilly Ala Hazrat 

बरेली में दरगाह-ए-आला-हजरत ही वह धार्मिक और प्रसिद्ध स्थान है। जिसने बरेली को विश्व विख्यात बनाया है। यहाँ बरेली शहर के सौदागरन मोहल्ले की तंग गलियों में स्थित इस धार्मिक स्थल को मुस्लिम सन्त और विद्वान आलाहजरत इमाम अहमद रज़ा ख़ान की याद में बनवाया गया था। 14 जून सन् 1856 में को जन्में इस महान विद्वान को आलाहजरत अर्थात महान विद्वान व्यक्ति की उपाधि इसलिये दी गई थी। क्योंकि वे ज्ञानी और साहित्यिक दुनिया के चमकते सितारे थे।

वह मुस्लिम धर्म को बहुत अच्छे से जानते थे साथ ही उनके द्वारा ही  शहर में इस्लामिक ज्ञान केन्द्र की स्थापना की और फिर यह विश्व के लोगों के लिये एक तीर्थस्थल बन गया। यहाँ लोग भारी संख्या में उर्दू, अरबी, और फारसी भाषाओं में उनके महान साहित्यिक रचनाओं का अध्ययन करने आते हैं। इस महान विद्वान द्वारा रचित सर्वश्रेष्ठ रचनाओं में से एक है फतवा राधविया। इसको 12 भागों के 12000 पृष्ठों में लिखी है। यह मुस्लिमों द्वारा जीवन की सामान्य दिनचर्या में आने वाली धार्मिक एवं लौकिक समस्याओं का हल उपलब्ध कराती है। यह लोग उर्स मानाने के लिए बहुत दूर दूर से आते है।

बरेली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह Best Places to Visit in Bareilly

गांधी उद्यान बरेली  Gandhi Udyan ?

मित्रो बरेली शहर का गांधी उद्यान आज भी किसी पहचान का मोहताज नहीं, गांधी उद्यान बरेली का एक मुख्य स्थल के रूप में रहा है। यहाँ आपको बहुत ही ज्यादा सुन्दर बगीचा देखने को मिलता है। जिसके चारो तरफ अनेको पेड़ पौधे लगे हुए हैं। यहां पर रंग बिरंगे फूल के पौधे भी लगाए गए हैं। जिससे इस उद्यान की शोभा और बाद जाती है। शयहां लहराता 135 फीट ऊंचा तिरंगा इसकी शान को और बढ़ाए रखता है। ये सिविल लाइन्स बरेली में स्थित है।

यहां पर बच्चों के लिए बहुत सारे झूले और फिसल पट्टी लगी हुई है, जहां पर बच्चे अपनी पसंद के झूले झूल कर काफी इंजॉय कर सकते हैं। आप यहां सुबह के समय या शाम के समय मॉर्निंग वॉक के लिए आ सकते हैं। इस पार्क में कसरत करने के लिए भी आ सकते है। जहां पर आप कसरत कर सकते हैं। यह पार्क बहुत सुंदर है और यहां पर बहुत अच्छा लगता है। आप यहां पर आकर अच्छा समय बिता सकते हैं। 

बरेली का इतिहास History of Bareilly Gandhi

कारगिल चौक बरेली – Kargil Chowk Bareilly ?

कारगिल चौक बरेली शहर का एक मुख्य स्थल है। जोकि बरेली कैंट एरिया में आता है। आपको यहां पर एक छोटा सा पार्क बना हुआ है। यह पार्क कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की याद पर बनाया गया है। यह आपको वीर जवानों की मूर्तियां देखने के लिए मिलती हैं। साथ यही यहाँ पर  आपको अनेको वस्तुएं देखने के लिए मिलती है, जिसको देख कर आपके अंदर भी आत्म जोश की भावना से भर देंगे।

फन सिटी बरेली ?

वैसे तो में फनसिटी नाम के कई मनोरंजक पार्क हैं, लेकिन बरेली का फन सिटी पार्क उत्तर भारत में सबसे बड़ा पार्क माना जाता है। यहाँ सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये पार्क में मनोरंजन की भरपूर सुविधाएं उपलब्ध पूर्ण रूप से उपलब्ध है। इसलिए यह न सिर्फ बरेली वासियों के लिए बल्कि पर्यटकों के लिए भी आराम फरमाने और कुछ फुर्सत के पल बिताने के लिए लोकप्रिय जगह है।

बरेली का इतिहास History of Bareilly funcity

चिल्ड्रन पार्क CHILDREN PARK ?

यह बाल उद्यान नटराज सिनेमा के ठीक सामने करगिल चौक कैंट में स्थित है। इस पार्क के नाम से प्रतीत होता है कि यह पार्क बच्चो के लिए है। यहा हरे घास के मैदान, सुंदर फूल पौधो, रंग बिरंगे फूलो के साथ साथ बच्चो के मनोरंजन के लिए अनेक प्रकार के झूले भी है। यह पार्क बच्चो के लिए एक आदर्श स्थान है। तथा बडो के लिए यह एक शांत व सकून भरे वातावरण के साथ आराम करने का बहतरीन स्थान है। यहाँ आप आके शांति की अनुभूति प्राप्त  है।

फोनिक्स यूनाइटेड मॉल PHOENIX MALL ?

फीनिक्स माल बरेली की सबसे बड़ी मॉल में से लगभग एक है। यहाँ लगभग 5.5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र और बड़ी कार पार्किंग के साथ satellite रोड पर स्थित है इस मॉल में एक बड़ा एंकर स्टोर, वेनिला दुकानें, मल्टीप्लेक्स, फूड कोर्ट, स्पेशियलिटी रेस्तरां, पीवीआर और और हाइपर मार्ट्स और अत्यधिक सुविधाएं  उपलब्ध हैं।

साथ ही यहाँ आपको मॉल का मुख्य आकर्षण पिज्जा हट, डोमिनोज़ पिज्जा, बिग बाजार, रिलायंस फुटप्रिंट, रिलायंस डिजिटल, लेवी स्टोर, केएफसी रेस्तरां, मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां, मोंटे कार्लो शोरूम, गेमिंग, प्ले-जोन, सिनेमा, इत्यादि। यहा आप शॉपिंग के साथ साथ मनोरंजन का भी लुत्फ उठा सकते है।

बरेली शहर की अन्य प्रसिद्ध जगह एवं मंदिरों के नाम Names of other famous places and temples of Bareilly city ?

  • इस्कॉन मंदिर बरेली।
  • पंचाल संग्रहालय बरेली।
  • मां मनोकामना वैष्णो धाम मंदिर निर्माण नगर बरेली।
  • श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सिविल लाइन, बरेली।
  • श्री गौरी गणेश मंदिर गुलाब नगर बरेली।
  • नवदेवी मंदिर किला क्षेत्र बरेली।
  • काली मंदिर गुलाब नगर बरेली।
  • सोमनाथ मंदिर शास्त्री नगर बरेली।
  • प्राचीन हनुमान मंदिर बड़ा बाग बरेली।
  • श्री साईं बाबा धाम शास्त्री नगर बरेली।
  • श्री श्याम मंदिर नई बस्ती बरेली।
  • सीआई पार्क या नेताजी सुभाषचंद्र पार्क बरेली।
  • श्री 52 भैरव नाथ मंदिर बरेली।
  • श्री बालाजी मंदिर,करगैना बरेली।

दोस्तों आशा करता हु कि आपको ये लेख पसंद आएगा। मित्रो अगर इस लेख में मुझसे कोई त्रुटि हुई हो तो उसके लिए छमा कीजियेगा यह लेख मैंने अपने नॉलेज के अनुसार लिखा है। अगर आपको ये लेख पसंद आये तो कमेंट में अपनी विचार जरूर दीजिएगा।