बरेली में 5 मशहूर खाने की चीजें जो आपको जरूर खानी चाहिए। जिसका जायका लेने के बाद आप भी कहेंगे वह क्या बात है?

1.दीनानाथ की मशहूर लस्सी? दीनानाथ बरेली में नॉवल्टी चौराहे पर रोडवेज बस स्टैण्ड के पास चौराहे पर स्थित है। दीनानाथ की लस्सी इतनी प्रसिद्ध है  कि इस दुकान की लस्सी जो कोई भी पीते है वह लस्सी की तारीफ किये बगैर नहीं रह पाते हैं।

2.किप्स की बर्फी? मित्रो अगर आप भी मिठाईयो के शौकीन हैं। बरेली में किप्स की दुकान पर एक बार जरूर जायें। किप्स की मिठाइयों की जो मिठास तो बरेली के आसपास के जिलों तक फैली हुई है।  फिल्म “बरेली की बर्फी” की शूटिंग भी किप्स के सिविल लाइन स्थित शोरूम पर ही हुई थी। किप्स की सभी मिठाईयां प्रसिद्ध हैं। परन्तु जब से “बरेली की बर्फी” मूवी की शूटिंग हुई तब से किप्स की बर्फी को और भी ज्यादा फेमस कर दिया है।

3.त्यागी की कचौड़ी? बरेली में दीनानाथ लस्सी वाले और पुराने रोडवेज के पास नॉवल्टी चौराहे पर स्थित त्यागी की कचौड़ी अपनी ही एक अलग पहचान है।  त्यागी की कचौड़ी इतनी स्वादिस्ट होती है  यहाँ आपको कचौड़ी के साथ मीठा कद्दू , छोले और आलू की सब्जी मिलती है। त्यागी की दुकान पर चाय, समोसा, छोले भठूरे भी मिलते हैं। जोकि बेहद स्वादिष्ट होता है। अगर आपने भी अभी तक त्यागी की कचोरी और उनकी कद्दू की सब्जी का जायका नहीं लिया है तो जल्दी जाये और आप भी टेस्ट करे।

4.चमन की चाट? दोस्तों अगर आप भी बरेली में रहते है। या फिर आप बरेली में घूमने के लिए आये हैं, तो एक बार चमन की चाट का जायका जरूर ले। बरेली में चमन की चाट इतनी मशहूर है कि फिल्मी दुनिया में अपना जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा इनकी दीवानी खुद भी हैं। प्रियंका चोपड़ा जब भी बरेली में रहा करती थीं, तो वह खुद भी अक्सर यहाँ आकर चमन की चाट खाने आया करती थीं।

5. डोसा? रेली शहर में सर्किट हाउस पर रोड पर चौकी चौराहा के पास गढ़वाल डोसा पॉइंट है। इनका डोसा खाने के लिए लोग दूर दूर से आते है। वही राजेंद्र नगर में वेस्टल डोसा कार्नर का डोसा बहुत ही जायदा स्वादिस्ट है। जिनका टेस्ट एक बार आप लोगो को भी जरूर लेना चाहियें ।