Saturday, July 27, 2024
No menu items!

बरेली के प्रसिद्ध वेज कबाब: एक स्वादिष्ट अनुभव Bareilly’s Famous Veg Kebabs: A Delicious Experience

Must Read

बरेली: एक संक्षिप्त परिचय

भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में स्थित बरेली जनपद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच स्थित है। जैसा कि हम सभी जानते है कि प्राचीन काल से इसे यह शहर अपने बांस उद्योग के लिए भी प्रसिद्ध है, और अब यह जनपद बरेली के नाम से ही विख्यात है। जनपद बरेली की महानगरीय संस्कृति इसे अपने आप में विशेष बनाती है। भारत के हर शहर की अपनी एक खास पहचान होती है। जो उसे वहा के लोगों के बीच प्रसिद्ध बनाती है। जैसा किसी जगह का पर्यटक स्थल मशहूर होता है, तो किसी जगह का खान-पाना।

ऐसे में भारत के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश में स्थित बरेली, एक ऐसा शहर है जो अपने अनूठे स्वादिष्ट भोजन के लिए जाना जाता रहा है। यह शहर न केवल अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि अपने विविध व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। वही अगर बात की जाये तो बरेली के वेज कबाब की तो बरेली के वेज कबाब का स्वाद ऐसा है जो किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। तो आइए, जानते हैं बरेली के प्रसिद्ध वेज कबाब के बारे में विस्तार से।

राजा भाई का लखनऊ वेज कबाब पॉइंट

बरेली में वेज कबाब का सबसे प्रसिद्ध स्थान है राजा भाई का लखनऊ वेज कबाब पॉइंट, जोकि बरेली के हार्टमैन कॉलेज के पास ठीक गुप्ता स्वीट् के सामने स्थित है। राजा भाई का लखनऊ वेज कबाब पॉइंट करीब 8 सालों से बरेली के लोगों को लखनऊ के मशहूर वेज कबाब पराठा का स्वाद चखा रही है।

बरेली के प्रसिद्ध वेज कबाब: एक स्वादिष्ट अनुभव Bareilly's Famous Veg Kebabs: A Delicious Experience
बरेली के प्रसिद्ध वेज कबाब: एक स्वादिष्ट अनुभव Bareilly’s Famous Veg Kebabs: A Delicious Experience

क्या है राजा भाई के वेज कबाब के स्वाद का राज

राजा भाई का लखनऊ वेज कबाब पराठे की खासियत ही इनको और दुसरो से अलग बनती है इनके वेज कबाब पराठे की खासियत यह है कि इसमें चने की दाल और मसूर की दाल का उपयोग करते है। जानकारी के  लिए बताते चले कि वह इन दालों को विशेष मसालों के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है, जो इसे एक विशिष्ट स्वाद प्रदान करते हैं। वेज कबाब का पराठा कुरकुरा और लजीज होता है, जो हर किसी का दिल जीत लेता है।

वैरायटी और कीमत

चलिये इतना कुछ जानने के बाद अब आपको राजा भाई के लखनऊ वेज कबाब पॉइंट पर मिलने वाले विभिन्न प्रकार के वेज रोल्स मिलते हैं, जो अपनी विविधता और सस्ती कीमतों के लिए प्रसिद्ध हैं।

  • वेज रोल: ₹10
  • वेज कबाब रोल: ₹20
  • वेज पनीर रोल: ₹30
  • वेज काठी रोल: ₹20
  • वेज पनीर चाप: ₹25
  • वेज पनीर भुजिया रोल: ₹30

इन सभी रोल्स के साथ हरी चटनी जरूर परोसी जाती है, जो उनके स्वाद को और भी बढ़ा देती है।

वेज कबाब की रेसिपी

सामग्री:

  • चने की दाल: 1 कप
  • मसूर की दाल: 1/2 कप
  • प्याज: 2, बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च: 3-4, बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
  • हरा धनिया: 1/2 कप, बारीक कटा हुआ
  • गरम मसाला: 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल: तलने के लिए

विधि:

  1. चने की दाल और मसूर की दाल को धोकर रात भर के लिए भिगो दें।
  2. भीगी हुई दालों को छानकर प्रेशर कुकर में डालें और आवश्यक पानी डालकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं।
  3. पकने के बाद दालों को ठंडा होने दें और फिर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
  4. एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें।
  5. इसमें पिसी हुई दाल का पेस्ट, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  6. इस मिश्रण को तब तक भूनें जब तक कि यह कढ़ाई से चिपकना बंद न कर दे और अच्छी तरह सूख जाए।
  7. मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर छोटे-छोटे गोल कबाब बना लें।
  8. इन कबाबों को गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें।
  9. तैयार कबाब को हरी चटनी और प्याज के साथ परोसें।

वेज कबाब का इतिहास

वैसे तो भारत में वेज कबाब का इतिहास काफी पुराना रहा है। और जिसको मूल रूप से लखनऊ के नवाबों के समय में विकसित किया गया था। लखनऊ का अद्वितीय खाना-पीना अपनी परंपरा और समृद्धि के लिए जाना जाता है। नवाबी दौर में मांसाहार प्रमुख था, लेकिन शाकाहारियों के लिए भी स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते थे। वेज कबाब इसी का एक बेहतरीन उदाहरण है।

बरेली के प्रसिद्ध वेज कबाब: एक स्वादिष्ट अनुभव Bareilly's Famous Veg Kebabs: A Delicious Experience
बरेली के प्रसिद्ध वेज कबाब: एक स्वादिष्ट अनुभव Bareilly’s Famous Veg Kebabs: A Delicious Experience

स्वाद और सेहत का संगम

वेज कबाब न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहतमंद भी होते हैं। चने की दाल और मसूर की दाल प्रोटीन से भरपूर होती हैं, जो इसे पौष्टिक बनाती हैं। इसके अलावा, इसमें उपयोग किए जाने वाले मसाले न केवल स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं।

बरेली में वेज कबाब का महत्व

बरेली के वेज कबाब न केवल यहां के लोगों के बीच बल्कि देश-विदेश में भी लोकप्रिय हैं। बरेली आने वाले पर्यटक यहां के कबाब का स्वाद चखे बिना नहीं जाते। यह स्थान बरेली के भोजन प्रेमियों का पसंदीदा स्थान बन चुका है।

निष्कर्ष

बरेली के वेज कबाब न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि एक सांस्कृतिक धरोहर भी हैं। यह शहर अपने वेज कबाब के माध्यम से लखनऊ की प्रसिद्ध भोजन संस्कृति को जीवंत रखे हुए है। राजा भाई का लखनऊ वेज कबाब पॉइंट इस शहर का गर्व है और यहां आने वाले हर व्यक्ति को इसका स्वाद अवश्य चखना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

यहां मिलता है प्रसिद्ध समोसा इस समोसे को खाने के लिए टूट पड़ती है भीड़ हजारों समोसे हो जाते हैं चट

नमस्कार मित्रो कैसे है आप सब आशा करते है आप सब बहुत अच्छे होंगे। यहाँ मिलते है प्रसिद्ध समोसा,...

More Articles Like This