होली से पहले ट्रेनों में तेजी से टिकट की बुकिंग हो रही है।

 20 मार्च से पांच अप्रैल तक कई ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं।

रेलवे ने बरेली होते हुए अप-डाउन छह होली विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

05115/05116 छपरा-आनंद विहार-छपरा होली विशेष ट्रेन 20 और 28 मार्च को चलेगी।

छपरा-आनंद विहार होली विशेष ट्रेन 20 और 27 मार्च को छपरा से शाम 5:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:50 बजे बरेली पहुंचेगी।

05116 आनंद विहार-छपरा होली विशेष ट्रेन 21 और 28 मार्च को आनंद विहार से दोपहर 2:45 बजे चलकर शाम 7:15 बजे बरेली पहुंचेगी।

05023 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल 24 और 31 मार्च को गोरखपुर से रात 8:55 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:20 बजे बरेली पहुंचेगी।

05024 आनंद विहार-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 25 मार्च और एक अप्रैल को आनंद विहार टर्मिनल से अपराह्न 3:15 बजे चलकर रात 9:05 बजे बरेली पहुंचेगी।

05097 टनकपुर-मदार जंक्शन होली विशेष 22 से 29 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार और बुधवार को टनकपुर से शाम 6:25 बजे चलकर रात 9:30 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।

05098 मदार जंक्शन-टनकपुर होली विशेष ट्रेन 23 से 30 मार्च तक प्रत्येक शनिवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को मदार जंक्शन से शाम 4:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।