बरेली से बीजेपी के उम्मीदवार दूसरी बार मेयर बनने वाले डॉ उमेश गौतम ने जीत के बाद कहा क‍ि यह जीत उनकी जीत नहीं बल्कि मोदी और योगी की जीत है।

उन्‍होंने कहा क‍ि ट्रिपल इंजन की सरकार में बरेली को अब और भी ज्यादा विकसित किया जायेगा। ऐसे विश्वस्तरीय शहर बनाया जाएगा। 

आज सुबह 8 बजे से बरेली समेत मंडल के शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं जिले में निर्धारित मतगड़ना स्थलों पर मतगणना जारी है।  

मंडल के दोनों नगर निगमों का परिणाम अब आ चुका है। बरेली मंडल बरेली और शाहजहांपुर में मेयर सीटों पर भाजपा ने अपना कमल खिला दिया है।

भाजपा के डा. उमेश गौतम एक बार फिर से बरेली से महापौर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने महापौर के चुनाव में 56330 से अधिक मतों से लगातार दूसरी बार बड़ी जीत हासिल की है। 

उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने बरेली की जनता से जो भी वादा किया है उसको वह सदैव निभाएंगे  

और बरेली शहर विकास की अविरल धारा बहती रहेगी। उमेश गौतम का कहना की वह बरेली शहर को विश्वस्तरीय शहर बनाएंगे। 

वही उनके द्वारा सपा समर्थित उम्मीदवार डा.आइएस तोमर पर अपनी बात भी कही उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचार की बात करते थे उन्हें जनता ने करारा जवाब दे दिया है।  

अब बरेली शहर में बचे हुए 30 से 35 प्रतिशत कार्य को पूरा कराकर शहर को असल मायने में स्मार्ट सिटी बनाएंगे। 

ताते चले कि बरेली में करीब 35 लोगों के नाम थे। जिनका नाम दावेदार लिस्ट में शामिल था उसके बाद काफी विचार विमर्श करने के बाद भाजपा ने उमेश गौतम के नाम पर ही भाजपा ने अपनी अंतिम मुहर लगायी। 

ताते चले कि बरेली में करीब 35 लोगों के नाम थे। जिनका नाम दावेदार लिस्ट में शामिल था  

उसके बाद काफी विचार विमर्श करने के बाद भाजपा ने उमेश गौतम के नाम पर ही भाजपा ने अपनी अंतिम मुहर लगायी।

वही बरेली के नगर पालिका परिषद नवाबगंज से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता राठौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी गुलनाज को 4468 मतों से हरा दिया है।

वही बरेली के नगर पालिका परिषद नवाबगंज से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता राठौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी गुलनाज को 4468 मतों से हरा दिया है।

बताते चले कि बरेली के फतेहगंज पूर्वी नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी संजय पाठक ने भाजपा के प्रदीप अग्रवाल उर्फ पप्पू भैया को मात्रा 356 वोटों से पराजित कर दिया है। 

1- निर्दलीय प्रत्याशी संजय पाठक को 1995 वोट प्राप्त मिले। 2- भाजपा प्रत्याशी प्रदीप अग्रवाल  को 1640 वोट प्राप्त मिले। 3- सपा प्रत्याशी शब्बीर अहमद को 1440 वोट प्राप्त मिले।

भाजपा के डॉ उमेश गौतम – 167271 सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 110943 कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 26975 बसपा के मोहम्मद युसूफ-16862