अपनी तरफ आकर्षित करेंगी पानी से बानी आकृतियाँ बिखरेंगे चारो ओर देश भक्ति के रंग:नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सभी आशा करता हु कि आप सभी बहुत अच्छे होंगे। दोस्तों शहर वासियो के लिए माह अगस्त में कुछ नया होने वाला है। जानकारी के मुताबिक बरेली के लोगो के लिए इस माह उनके मनोरंजन के लिए नए साधन उपलब्ध हो सकते है। जनपद को स्मार्ट सिटी बनाये जाने के तहत शहर के 5 मुख्य ऐसे प्रोजेक्ट शुरू हो गए है। जिसका इंतज़ार लोगो को काफी समय से था।
ये मुख्य प्रोजेक्ट अक्षर विहार में लेज़र फाउंटेन और जिले की पुरानी जेल परिसर में लाइट और लेज़र शो सबसे होगा। उसमें भी सबसे खास बात ये होगी कि लेज़र फाउंटेन के जरिये यहाँ आपको अनेको खुबसुरत व अनोखी आकृतियों का दीदार कराया जायेगा। वही लाइट्स और साउंड्स के जरिये लोगो को देश भक्ति की कहानियों का दीवार पर दर्शया जायेगा।
जानकरी के लिए बताते चले कि इन लेज़र फाउंटेन शो और साउंड एंड लाइट के प्रोजेक्ट पर लगभग 14 करोड़ रूपए का खर्चा आया है। वही अक्षर विहार जो सिविल लाइन में स्थित है। उसके लेज़र फाउंटेन पर लगभग अब तक 7 करोड़ रूपए का खर्चा आ या है। इस काम को स्मार्ट सिटी के तहत पूरा करने में कुल 6 महीने का समय लगा।
वही फाउंटेन शो के जरिये अक्षर विहार में पानी पर बिभिन्न प्रकार की आकृतियों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। जिसको स्मार्ट सिटी के अधिकारीयों के मुताबिक किसी त्यौहार या अन्य पर्वो पर लेज़र फाउंटेन शो और साउंड एंड लाइट का आयोजन किया जायेगा। स्मार्ट सिटी के अधिकारीयों के मुताबिक यह शो 14 अगस्त 2022 से करने का मन बनाया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ये शो 14 अगस्त से शुरू हो जायेगा।
इस शो में सर्व प्रथम 14 अगस्त 2022 को देश के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहे सेनानियों की आकृतिओं का प्रस्तुतीकरण पानी में किया जायेगा। जिले की पुरानी जेल के बाहरी हिस्से में स्मार्ट सिटी के तहत उसे विकसित कर यहाँ पर लाइट और साउंड शो के प्रोजेक्ट पर भी करीब 7 करोड़ रुपये की लगत से स्थापित किया गया है।
यहाँ लाइट और साउंड शो में दीवारों पर यहाँ के लोगों को बरेली के इतिहास से जुडी उनकी जानकारी व तस्वीरें दिखाई जाएँगी साथ ही बरेली में स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास व उससे जुडी अनेको प्रसंगो का प्रस्तुतीकरण भी किया जायेगा। स्मार्ट सिटी के अधिकारीयों के मुताबिक लाइट और साउंड शो की शुरुवात दिनांक 15 अगस्त 2022 को किया जायेगा। उसके बाद ऐसे अनेको विभिन्न मौको पर लाइट और साउंड शो का आयोजन किया जायेगा।
बताते चले कि बरेली शहर को स्मार्ट सिटी का रूप देने वाली कंपनी के द्वारा काफी समय के बाद एक साथ पांच प्रोजेक्ट को शुरू करने जा रही है। वही जैसा कि हम सभी जानते है कि स्मार्ट सिटी के कई ऐसे प्रोजेक्ट जिनकी लेटलतीफी व उनकी गुणवत्ता पर हमसे से सवाल उठते रहे है। वही शहर के सड़को पर चल रहे काम काफी समय से अधूरे पड़े है। जिसके कारण जनपद बरेली की रैंकिंग लगातार गिरती ही जा रही है। ऐसे में देखना ये है कि शहर को स्मार्ट सिटी का रूप कब तक दे पाएगी।
अपने पुराने रूप में लौटा घंटाघर बरेली?
बरेली शहर के कुतुबखाना इलाके में घंटा घर एक बार फिर से अपने पुराने स्वरुप में लौट आया है। जिसको देख लोग भी हैरान है। स्मार्ट सिटी के तहत घंटा घर पर एक आकर्षक घड़ी लगायी गयी है। वही इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब 80 लाख रूपए का बजट आया है। अब ये हमारे शहर के लिए आकर्षंड़ का केंद्र होगा।
गाँधी उद्यान में भूल भुलैया भी अपने अंतिम चरण पर?
शहर के रामपुर गार्डन के पास स्थित गांधी उद्यान में शहर वासियों के मज़े के लिए बनाई गयी भूल भुलैया भी शुरू होने वाली है। यहाँ पर भूल भुलैया के लिए बिजली का कनेक्शन को शुरू कर दिया गया है। जिसको देख कर लगता है कि ये भी अगस्त माह में लोगो के लिए खोल दिया जायेगा। यहाँ सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी के लिए भी भूल भुलैया मनोरंजन का साधन बनेंगी। वही गाँधी उद्यान के पीछे के हिस्से में लोगो के बैठने के लिए बैंच और लाइट की भी व्यस्था की गयी है।
मित्रो आशा करता हु कि आपको ये लेख पसंद आएगा। अगर मुझसे कोई त्रुटि हुई हो उसके उसके लिए छमा कीजियेगा। साथ ही आप अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते है।