सुभाष नगर ओवर ब्रिज नए सिरे से बनेगा प्रोजेक्ट 30 करोड़ की बढ़ेगी लागत

0
158
सुभाष नगर ओवर ब्रिज नए सिरे से बनेगा प्रोजेक्ट 30 करोड़ की बढ़ेगी लागत
सुभाष नगर ओवर ब्रिज नए सिरे से बनेगा प्रोजेक्ट 30 करोड़ की बढ़ेगी लागत

सुभाष नगर ओवर ब्रिज नए सिरे से बनेगा प्रोजेक्ट 30 करोड़ की बढ़ेगी लागत:सुभाष नगर ओवर ब्रिज पर एक बार फिर से खतरे का बादल मडराते हुए नज़र आ रहे है ये हम इसलिए कह रहे है क्युकी अब एक बार फिर से इसका प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

जिसमे अब इस ओवर ब्रिज की लागत 80 करोड़ से बढ़ा कर इसे अब 110 करोड़ करने का फैसला लिया गया है। जिसकी वजह से अब सेतु निगम को एक बार फिर से ओवर ब्रिज की फिजिबिलिटी की जाँच करके अपनी रिपोर्ट को स्मार्ट सिटी कंपनी को देने को कहा गया है।

सुभाष नगर ओवर ब्रिज नए सिरे से बनेगा प्रोजेक्ट 30 करोड़ की बढ़ेगी लागत
सुभाष नगर ओवर ब्रिज नए सिरे से बनेगा प्रोजेक्ट 30 करोड़ की बढ़ेगी लागत

वही बरेली की नई कमिश्नर सेल्वा कुमारी  जे की ओर से टीम गठित कर सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय के नेत्रित में कल यानि मंगलवार को सुभाष नगर ओवर ब्रिज पहुंची। उनके साथ सेतु निगम,नगर निगम , रेलवे और यातायात पुलिस के अधिकारी भी साथ में मौजूद रहे। जिसके बाद इस पुल की लम्बाई व बजट और अन्य मुद्दों पर बात की गयी।

वही रेलवे के इंजीनियरो के द्वारा बताया गया कि सुभाष नगर ओवर ब्रिज का निर्माण रेलवे की जमीन पर ही किया जायेगा।जिसको देखते हुए स्मार्ट सिटी कंपनी को इस जमीन की रकम को रेलवे को अदा करनी होगी। ऐसा सुन कर वह मौजुद रहे अधिकारीयों के मानो होश उड़ गए।

सुभाष नगर ओवर ब्रिज नए सिरे से बनेगा प्रोजेक्ट 30 करोड़ की बढ़ेगी लागत
सुभाष नगर ओवर ब्रिज नए सिरे से बनेगा प्रोजेक्ट 30 करोड़ की बढ़ेगी लागत

जानकारी के लिए बताते चले कि इससे पहले भी सुभाष नगर ओवर ब्रिज का बजट का एस्टीमेट कुल 80 करोड़ का था। परन्तु किन्ही कारन बस इस रकम का व्यवस्था नहीं हो पायी। ऐसे में इन सभी के सामने एक नया प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया। कि जमीन के 30 करोड़ रुपये का बंदोबस्त कहा से किया जाये। यह रुपये pwd और smart city company को देनी होगी।

ऐसे में काफी देर माथापच्ची करने के बाद यह तय हुआ कि सेतु निगम ओवरब्रिज की फिजिबिलिटी की जाँच कर एक बार फिर से रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट स्मार्ट सिटी कंपनी के पास आने के बाद इस पर एक बार फिर से मंथन किया जायेगा। वही कुछ लोगो का मानना यह भी है कि ये प्रोजेक्ट में अगर बजट बढ़ता है तो हो सकता है कि ये घाटे का सौदा इन सभी के लिए साबित हो सकता है।

ऐसे बने अंडरपास जिसमे बरसात में पानी न भरे?

सुभाष नगर ओवर ब्रिज के पास अंडरपास बनाने पर काफी मंथन किया जा रहा है जिसमे इंजीनियरो द्वारा बताया गया कि सुभाष नगर ओवर ब्रिज के अंडरपास अगर बनता है तो उसमे पानी भरना लाज़मी है। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय ने कहा कि सभी विकल्पों को जाँच परख कर देख लिया जाये। जिससे आगे आने वाले टाइम में इसमें जल भरने की समस्या उत्पन्न न हो।

अब तक भी PwD नहीं दे सका पैसे?

वही स्मार्ट सिटी कंपनी और PwD को एक साथ मिलकर इस ब्रिज का निर्माण करना प्रस्तावित है। जिसके लिए 80 करोड़ का बजट का प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिसमे पहले सुभाष नगर ओवर ब्रिज की लम्बाई 850 मीटर थी जिसे बढ़ा कर अब 1200 मीटर निर्धारित की गयी है। जिसमे स्मार्ट सिटी कंपनी और PwD को आधी आधी रकन देना था। लेकिन किन्ही कारणों के चलते अभी तक PwD इस रकम को नहीं दे पाया है।

जिसके अन्तर्गत एक करोड़ रूपए सुभाष नगर ओवर ब्रिज के डिज़ाइन के लिए दिए जाने प्रस्तावित थे। परन्तु वह भी अभी तक नहीं दिए जा पाए है। जिस कारण यह प्रस्ताव पैसे की कमी की वजह से आगे की ओर नहीं बढ़ पा रहा रहा है। अब रेलवे की ओर से जमीन की कीमत की मांग किये जाने पर यह मामला और भी जटिल होती नज़र आ रही है। जिसके बाद प्रोजेक्ट की लागत बढ़ने से PwD के लिए एक और ज्यादा दिक्कत होने वाली है।

क्या कहना है सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय का?

सुभाष नगर ओवर ब्रिज के लिए वह की जमीन का निरिक्षण कर लिया गया है। जिसमे सुभाष नगर ओवर ब्रिज के लिए सभी समभावनए तलाशी जा रही है। ऐसे में बताते चले कि सुभाष नगर ओवर ब्रिज ने निर्माण में रेलवे की जमीन भी आ रही है। इस जमीन की कीमत रेलवे को चुकानी ही पड़ेगी। सेतु निगम ओवरब्रिज की फिजिबिलिटी की जाँच कर एक बार फिर से रिपोर्ट तैयार कर आगे भेजेगा। जिसके बाद ही आगे की कुछ कार्यवाही की जा सकेगी।

क्या कहना है कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का?

सुभाष नगर ओवर ब्रिज के लिए निरंतर तैयारियां अपने चरम स्तर पर चल रही है। पैसो का व्यवस्था की जा रही है। वही सभी तकनिकी अधिकारी अपने अपने कार्य में निरंतर लगे हुए हुए है। सुभाष नगर ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द ही शुरू किया जायेगा।

मित्रो आशा करता हु कि आपको ये लेख पसंद आएगा। मित्रो अगर इस लेख में मुझसे कोई त्रुटि हुई हो तो उसके लिए छमा कीजियेगा यह लेख मैंने अपने नॉलेज के अनुसार लिखा है। अगर आपको ये लेख पसंद आये तो कमेंट में अपनी विचार जरूर दीजिएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here