यूपी के इस शहर से अब जयपुर के लिए मिलेगी फ्लाइट जानें क्या होगा शेड्यूल और किराया: नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सब आशा करते है कि आप सब बहुत अच्छे होंगे। अब नाथनगरी वासियों के लिए एक और खुशखबरी मिली है। और वो खुश खबरी ये है कि नाथ नगरी बरेली शहर से पिंक सिटी जयपुर के लिए इंडिगो की फ्लाइट के उड़ान का रास्ता साफ हो चूका है। जोकि 26 मार्च 2023 से शुरू होगी। इसके साथ ही फ्लाइट का शिड्यूल जारी करने के साथ ही जयपुर के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

वही नाथनगरी एयरपोर्ट के एक प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा बताया कि पिछले करीब तीन महीने से बरेली से जयपुर के लिए फ्लाइट की तैयारियां चल रही थीं। जहा कुछ तकनीकी दिक्कतें दूर करने के बाद बरेली नाथनगरी से जयपुर पिंकसिटी को सप्ताह में चार दिन फ्लाइट सुविधा को हरी झंडी दे दी गई है। जिससे शहर वासी फुले नहीं समां रहे है।
जानकारी के लिए आपको बताते चले कि पिंकसिटी जयपुर की फ्लाइट को लेके जनवरी और फरवरी में भी तीन बार शिड्यूल जारी हुआ किया जा चूका है, परन्तु कुछ दिक्कतों के कारण इसमें कोई न कोई अड़चन आती रही। बरहाल वर्तमान के शिड्यूल में इंडिगो की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को जयपुर के लिए उड़ान भरेगी।
बरेली-लखनऊ की सीधी उड़ानें शुरू करेगी फ्लाइट?
बरेली से जयपुर के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने के बाद अब लखनऊ की फ्लाइट का भी रास्ता निकाला जाएगा। बरेली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बरेली-लखनऊ फ्लाइट के लिए भी खाका तैयार किया जा चूका है। वही सर्वे कंपनी के द्वारा सर्वे का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कत हैं।
यह भी पढ़े:–बरेली जंक्शन की सौ करोड़ से बदलेगी तस्वीर मिलेंगी बेहद अत्याधुनिक सुविधाएं
जिनका हल निकालने की लगातार कोशिश की जा रही है। जिसके बाद बरेली से लखनऊ का सफर शहर वासियों के लिए बेहद आसान हो जायेगा। इसके साथ ही बरेली से कानपुर के लिए भी फ्लाइट के संचालन के लिए दिक्कतें दूर की जा रहीं हैं।
जाने क्या होगा उड़ान का समय और किराया?
जैसे कि हमने आपको ऊपर इस लेख में बताया कि बरेली से पिंकसिटी के लिए 26 मार्च 2023 से फ्लाइट का संचालन शुरू किया जा रहा हैं। यह फ्लाइट बरेली से सुबह 11:40 बजे फ्लाइट उड़ान भरकर 12:50 बजे पिंकसिटी जयपुर पहुंचेगी। यह सफर कुल 01.10 घंटे में बरेली से जयपुर पहुंचेंगे। वही पिंकसिटी जयुपर से ये फ्लाइट 11:10 बजे फ्लाइट बरेली नाथनगरी एयरपोर्ट आएगी। वही अगर फ्लाइट के किराया (फेयर) की बात की जाये तो इसका किराया 3594 रुपये तय किया गया है।
मित्रो आशा करते है कि आपको ये लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर आपको ये लेख पसंद आया तो आप इस लेख को अपने मित्रो व अपने रिश्तेदारों के साथ साझा करे तथा कमेंट बॉक्स में अपनी राय हमें जरूर दे। साथ ही अगर इस लेख में कोई किसी भी तरह की कोई त्रुटि हुई हो तो उसके लिए हमें छमा कर दीजियेगा।