नमस्कार मित्रो कैसे है आप सब आशा करते है आप सभी बहुत अच्छे होंगे। मित्रो हमारे शहर बरेली को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुखता दिलाने का प्रयास निरतर किया जा रहा है। जिसके क्रम में इसी दिशा में एक और नया कदम उठाया गया है। बरेली नाथ कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत बरेली शहर के प्रमुख 19 स्थानों पर बनने वाली फोकस वाल अब प्लास्टिक कोटेड की ना होकर उसे लाल पत्थर का होगा और उन पत्थरो पर भगवान शिव की विविध आकृतियों को उकेरा जायेगा।

इसका मुख्य उद्देश्य बरेली शहर की अध्यात्म की तरफ बढ़ाना है, बल्कि बरेली और बरेली के आस पास के जिलों से आने वाले श्रद्धालुओ को बरेली नाथ नगरी का अद्धभुत अनुभव भी कराना है। वही ऐसा करने से दीवारे आकर्षक दिखेंगी , बल्कि ऐसे करने से बरेली नाथ नगरी की महत्ता और आध्यात्मिकता भी प्रदर्शित होगा, दूसरी तरफ लाल पत्थर को लगने के कारण अब फोकस वाल की लागत बढने की पूरी सम्भावना है। वही अब सिर्फ शासन से बजट पास होने का इंतज़ार है बजट पास होते ही इसका कार्य आरम्भ कर दिया जायेगा।
शासन स्तर से जारी किया गया 2 करोड़?
जानकारी के अनुसार शासन स्तर से अभी तक कुल 2 करोड़ 45 लाख रूपए जारी किये गए है। जबकि शासन स्तर से जारी 2 करोड़ 45 लाख रूपए की धनराशि प्राप्त होते ही पर्यटन विभाग की तरफ से 4 चिन्हित गए स्थानों पर फोकस वाल के काम को तेज़ी से शुरू किया किया जा चुका है। पहले प्रस्ताव में फोकस वाल की प्लास्टिक कोटेड बनाने का निर्णय लिया गया था। मगर मान्यनीय मुख़्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेश के बाद प्लास्टिक की जगह लाल पत्थरो पर भगवान् शिव की कलाकृतियों को उकेरने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के लिए बताते चले कि इस पूरे काम के लिए शासन से 5 करोड़ रूपए का बजट माँगा गया था। जिसमे से शासन स्तर से अभी तक कुल 2 करोड़ 45 लाख रुपये का भी बजट प्राप्त हुआ है।
🕉️ कहां-कहां बनेंगी ये फोकस वॉल्स?
बरेली शहर के 19 मुख्य स्थानों चिन्हित किया गया है। जिसमे बरेली सिटी स्टेशन, हार्टमन स्कूल, नैनीताल रोड, स्टेडियम अंडरपास, मिनी बाईपास, मनोहर भूषण अन्तर कॉलेज, रोहिलखण्ड विश्वविद्यालय, बीसलपुर चौराहा, सुरेश शर्मा नगर चौराहा, डीडी पुरम, सैटेलाइट बस स्टैंड, बरेली जंक्शन, एयरफोर्स आदि जगह शामिल है।