Sunday, January 26, 2025
No menu items!

बरेली शरद महोत्सव 2025 में नाथ नगरी का भव्य उत्सव

Must Read

उत्तर प्रदेश के बरेली में इस बार नाथनगरी बरेली ने एक शानदार और भव्य आयोजन किया गया है। यह महोत्सव बरेली के मनोहर भूषण इंटरकॉलेज के ग्राउंड पर आयोजित किया गया है। जोकि अपनी अद्भुत सजावट और स्वादिष्ट व्यंजनों और विविधता के लिए बरेली के लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बरेली के स्थानीय लोगो और पर्यटकों के लिए यह मेला एक यादगार अनुभव बन गया है

बरेली शरद महोत्सव 2025 में नाथ नगरी का भव्य उत्सव
बरेली शरद महोत्सव 2025 में नाथ नगरी का भव्य उत्सव

बरेली शरद महोत्सव की खासियत, भव्य सजावट और आकर्षक स्टॉल्स?  

बरेली के इस महोत्सव की सबसे बड़ी खसियत इसकी भव्य सजावट है। यहाँ आपको दुनिया के मशहूर अजूबो जैसे एफिल टावर, गेटवे ऑफ इंडिया, एयर अन्य संरचनाओं के आकर्षक मॉडल लगाए गए है। इन संरचनाओं ने मेले की खूबसूरती को चार चाँद लगा दिए है और हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रखा है।

साथ ही खरीदारी के शौकीनों के लिए यहाँ कपड़ो की दुकानों में कश्मीरी उत्पाद, पारम्परिक शाल, और अन्य आकर्षक वस्तुए उपलब्ध है। इसके साथ ही मुंबई शहर की मशहूर भेलपुरी और वैष्वी का हॉट पिज़्ज़ा जैसे व्यंजनों ने खाने-पीने के शौकीनों को लुभाया है।

बरेली शरद महोत्सव 2025 में नाथ नगरी का भव्य उत्सव
बरेली शरद महोत्सव 2025 में नाथ नगरी का भव्य उत्सव

खाने-पीने के स्टॉल्स? 

बरेली शरद महोत्सव में हर किसी के लिए स्वाद का ख्याल रखा गया है। यहाँ पराठे, हलवा और पिज़्ज़ा जैसे व्यंजन भी लोगो के लिए उपलब्ध है, जो बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक सभी को पसंद आ रहे है। यहाँ मुंबई शहर की मशहूर भेलपुरी और कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स के साथ साथ कई अन्य राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन भी यहाँ लोगो को परोसे जा रहे है।

बरेली शरद महोत्सव 2025 में नाथ नगरी का भव्य उत्सव
बरेली शरद महोत्सव 2025 में नाथ नगरी का भव्य उत्सव

जगमगाती रौशनी ने बढ़ाई रौनक?

शाम के समय मेले का माहौल और भी खुशनुमा होजाता है। रौशनी से सजी हुई सर्रचनाये और दुकानों की जगमगाहट यहाँ की रौनक को दुगुना कर देती है। लोगो ने मेले की इस की खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद किया गया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर लोगो ने इसे और भी ज्यादा प्रसिद्ध बना दिया है।

यह भी पढ़े – बरेली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट रोबोटिक सफाई और नाथ गलियारे से बदलती शहर की तस्वीर

मेले में आने वालो की प्रतिक्रिया?

बरेली शरद महोत्सव में आये लोगो का कहना है कि यह आयोजन उनक उम्मीदों से कही बेहतर है। कई लोगो ने बताया कि उन्होंने आजतक इतना भव्य मेला नहीं देखा है। और खाने-पीने के स्टाल्स और आकर्षक सजावट ने उन्हें खासा प्रभावित किया है तथा बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक, हर किसी ने इस मेले का आनद उठाया।

बरेली शरद महोत्सव क्यों है खास?

1-विविधता और मनोरजन– खाने-पीने के स्टाल्स, कपड़ो की दुकाने और सजावट।

2-परिवार के लिए परफेक्ट स्पॉट- हर उम्र के लोगो के लिए खास अनुभव।

3-लोकल और ग्लोबल का संगम-भारतीय संस्कृति और अन्तर्राष्ट्रीय अजूबो का अद्भुत मेल।

4-खूबसूरती का केंद्र-शाम की रौशनी और सजावट ने मेले को और भी खास बना दिया है।

समापन?

नाथनगरी झील का यह महोत्सव हर कीमत में खास है यह न केवल मनोरंजन का स्रोत है बल्कि एक ऐसा अनुभव भी है,
जिसे लोग लम्बे समय तक याद करते हैं। अगर आप भी इस भव्य समारोह का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपके लिए एक दम सही जगह है।

आशा करते है आपको यह लेख पसंद आएगा।  अगर आपको ये लेख पसंद आये तो इस लेख को अपने मित्रो और रिश्तेदारों के साथ साझा जरूर करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

महाकुंभ 2025 बरेली होकर गुजरेंगी 14 विशेष ट्रेनें आसान होगा रिजर्वेशन मिलना

नमस्कार मित्रो कैसे है आप सब आशा करते है आप सब बहुत अच्छे होंगे। मित्रो जैसा की हम सभी...

More Articles Like This