बरेली के बारे में रोचक तथ्य Facts About Bareilly

0
192
बरेली के बारे में रोचक तथ्य Facts About Bareilly
बरेली के बारे में रोचक तथ्य Facts About Bareilly

बरेली के बारे में रोचक तथ्य (Facts About Bareilly): नमस्कार मित्रो कैसे है आप सब दोस्तों आज के में हम बात करने वाले है बरेली के बारे में रोचक तथ्य के बारे में, पर सबसे पहले थोड़ा सा बरेली के इतहास के बारे में बात कर लेते है।, दोस्तों बरेली प्राचीन काल में कौशल साम्राज्य का एक अभिन्न अंग था।

भारतवर्ष अपनी विविधताओं के साथ अपना गौरवशाली इतिहास को अपने आप में समेटे हुये है, जहा ऐतिहासिक दृस्टि से देखा जाये तो जनपद बरेली का अतीत बहुत ज्यादा गौरवशाली और महिमामही रहा है। पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक तथा औध्योगिक दृष्टि से बरेली का अपना ही एक विशिष्ट स्थान है।

जहा एक तरफ हिन्दू मुस्लिम सांप्रदायिक सदभाव, आध्यात्मिक, वैदिक, पौराणिक, शिक्षा, संस्कृति, संगीत, कला, सुन्दर भवन, धार्मिक, मंदिर, मस्जिद, ऐतिहासिक दुर्ग, गौरवशाली सांस्कृतिक कला की प्राचीन धरोहर को आदि काल से अब तक अपने आप में समेटे हुए बरेली का विशेष इतिहास रहा है। बरेली के उत्पत्ति या यू कह ले कि बरेली की स्थापना का इतिहास निम्न प्रकार से है।

उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित बरेली रामगंगा नदी तट पर स्थित है। बरेली नगर में रुहेलों का अतीत समाहित है। बरेली रोहिलखंड के ऐतिसाहिक क्षेत्र की राजाधानी था। जनपद बरेली का शहर महानगरीय है। बरेली उत्तर प्रदेश का 7वाँ तथा देश का 50वाँ बड़ा महानगरो में सम्मिलित है। बरेली जो की नाथ नगरी, जरी नगरी, और मेडिकल हब के रूप में भी जाना जाता है। 1537 में स्थापित बरेली शहर का निर्माण मुग़ल प्रशासक ‘मकरंद राय’ के द्वारा करवाया था।

उस समय यह क्षेत्र अठारहवीं शताब्दी के मध्य में रोहिलों के नियंत्रण में आ गया और इस तरह रोहिलखंड के रूप में जाना जाने लगा। सन 1774 में अवध के शासक ने अंग्रेज़ों की मदद से इस क्षेत्र को जीत लिया और 1801 में बरेली को ब्रिटिश क्षेत्र में शामिल कर लिया गया। जब मुग़ल सम्राटों का राज्य यहाँ चल रहा रहा तो उस समय में बरेली को फ़ौजी नगर के रूप में भी जाना जाता था। जो की अब वर्तमान में बरेली में एक फ़ौज की छावनी है। बरेली 1857 में ब्रिटिश शासन के समय में उनके ख़िलाफ़ हुए भारतीय विद्रोह का एक केंद्र का हिस्सा रहा था।

वही अगर बरेली के दूसरे कहावत या उसके इतिहास के बारे में जिक्र करू, तो सबसे पहले इसमें जगत सिंह कठेरिया का नाम आता है जिन्होंने करीब 1500ईस्वी के आसपास जगतपुर नामक के जगह की नींव डाली, जो आज की आज वर्तमान में पुराना शहर में एक मोहल्ले के रूप में जगतपुर नाम से मौजूद है। उसके बाद जगत सिंह कठेरिया के दो पुत्र हुए, जिनका नाम बास देव और बरल देव था और ऐसा माना जाता है कि इनके द्वारा ही बरेली की स्थापना की 1537ईस्वी में किया गया।

 बरेली के बारे में रोचक तथ्य Facts About Bareilly
बरेली के बारे में रोचक तथ्य Facts About Bareilly

इसके बाद बरेली पर अंग्रेज़ों का अधिकार सन १८०१ में आजादी तक । अंग्रेज़ों के समय में बरेली का महत्व और जायदा बढ़ गया था क्यों की उन्होंने बरेली को कमिश्नरी मुख्यालय बनाया जिससे वे लोग आसपास के क्षेत्रों पर नज़र रखते थे। अंग्रेज़ों की कुछ निशानियाँ आज भी देखने को मिल जाता है।

जैसे की सी बी गंज, कंपनी गार्डन जिसको हम गाँधी उद्यान के नाम से भी जानते है। आज के दौर में बरेली एक समृद्ध नगर हैं और भारत के महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। बरेली रेल मार्ग से हर महानगर से जुड़ा हुआ है और सड़कों की व्यवस्था भी बहुत ही बेहतरीन है।

बरेली के बारे में रोचक तथ्य Facts About Bareilly?

1. अपना बरेली शहर शुरू से ही फर्नीचर के निर्माण का केंद्र है। और आज भारत के सबसे विकासशील शहरों में से एक है।

2. यहाँ आपको बड़े पैमाने पर फर्नीचर निर्माण के कारण ही लोग बरेली इसे बांस को बरेली के नाम से जानते  हैं।

3. बरेली शहर के इतिहास की बात करे तो ये महाभारत में शुरू होता है। जिसके बाद इस शहर को द्रौपदी की जन्मस्थली भी कहा जाता है।

 बरेली के बारे में रोचक तथ्य Facts About Bareilly
बरेली के बारे में रोचक तथ्य Facts About Bareilly

4. बरेली शहर दो बहुत महत्वपूर्ण रामलीला और उत्तरायणी मेला हैं। इन्हें बहुत ही ज्यादा हर्ष के साथ मनाया जाता है।

5. वही अगर आप खाने पिने के शौक़ीन है तो बरेली शहर प्रसिद्ध व्यंजन जैसे दीनानाथ की लस्सी, छोटेलाल की टिक्की, चमन की चाट, कैलाश के गोल गप्पे, चावला की कुल्फी, गढ़वाल डोसा, कीप्स की बर्फी आदि काफी विख्यात हैं।

6. बरेली में, कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) फिलिंग स्टेशनों (लखनऊ, कानपुर और आगरा के बाद) के साथ उत्तर प्रदेश का चौथा प्रमुख शहर है।

7. बरेली को उत्तर प्रदेश का 9वां सबसे बड़ा महानगर और भारत का 50 वां सबसे बड़ा शहर माना जाता है।

8. आपके अपने बरेली शहर से ही बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी, अभिनेता मुकेश जे भारती बरेली से हैं।

9. 19 वीं शताब्दी से बरेली को शेष भारत से रेल द्वारा जोड़ा गया है, और 1909 के मानचित्र से पता चलता है कि बरेली एक रेलवे जंक्शन था।

10. बरेली फिल्म शूटिंग के लिए अच्छी जगह है, जैसे कि अलीगढ़, सस्पेंस थ्रिलर, वो 5 दीन फिल्मों की शूटिंग यहां की गई थी।

11. बरैली शहर के बड़ा बाजार में झुमका गिरा रे बरैली के बाजार में यही फिल्माया गया था जो कि आज तक लोगो के जहन में यह गाना रहता है।

12. बरेली के मुख्य पार्क गाँधी उद्यान, अक्षर विहार, फन सिटी जैसे फेमस है।

13. बरेली को जरी नगरी इसलिए भी कहा जाता है क्युकी यहाँ ज़री का कारोबाऱ भी बहुत बड़े स्तर पर होता है। और यहाँ जरी का कार्य हर घर मे होता है।

14. बरैली को नाथ नगरी के नाम से भी जाना जाता है।

दोस्तों आशा करता हु कि आपको ये लेख पसंद आएगा। मित्रो अगर इस लेख में मुझसे कोई त्रुटि हुई हो तो उसके लिए छमा कीजियेगा यह लेख मैंने अपने नॉलेज के अनुसार लिखा है। अगर आपको ये लेख पसंद आये तो कमेंट में अपनी विचार जरूर दीजिएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here