बरेली, जिसे “झुमका सिटी” और “नाथ नगरी” के नाम से भी जाना जाता है, उत्तर प्रदेश का एक ऐसा शहर है जो अपनी संस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। होली 2025 के मौके पर अगर आप बरेली घूमने की योजना बना रहे है, तो यहाँ की कुछ खास जगहे है जिन्हे आपको एक बार जरूर एक्स्प्लोर करना चाहियें।
1 झुमका चौराहा: बरेली की पहचान?
बरेली का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में “झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में” गाना गूंज उठता है। यह गाना जितना प्रसिद्ध हुआ, उतना ही बरेली का झुमका चौराहा भी फेमस हो गया। इस झुमके को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक बरेली आते है। यह चौराहा बॉलीवुड के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कई बार यहाँ पर फ़िल्मी सितारे शूटिंग करते यहाँ नज़र आते है। जिस कारण पर्यटक भी यहाँ आकर सेल्फी लेते है और यादगार पलो को अपने कैमरे में कैद करते है।

बरेली का झुमका एक नाम और पहचान नहीं बल्कि एक विरसत है। यहाँ के सोने के झुमके काफी प्रसिद्ध है, जिन्हे खरीदने के लिए दूर-दराज़ से लोग बरेली आते है। अगर आप भी बरेली घूमने आ रहे है, तो झुमका चौराहा जरूर देखे और इसकी ख़ूबसूरती को अपने कैमरे में जरूर कैद करे।
2-अलखनाथ मंदिर: आस्था और आध्यात्मिक का केंद्र?
बरेली, जिसे नाथ नगरी भी कहा जाता है, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक का प्रमुख केंद्र है। यह आने वाले पर्यटक अलखनाथ मंदिर में भगवान् भोलेनाथ का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते है। इस मंदिर का विशेष आकर्षण यहाँ लगाए गए 51 फ़ीट ऊँची हनुमान जी की भव्य मूर्ति है, जिसे देखने ले लिए श्रद्धालु दूर दूर से यहाँ आते है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मूर्ति का सम्बन्ध महाभारत काल से है। ऐसा माना जाता हैकि जब पांडव अपने प्रवास के दौरान बरेली आये थे, तब उन्होंने इसी स्थान पर विशेष पूजा पाठ कर भगवान् भोलेनाथ को खुश किया था।

अगर आप बरेली घूमने आ रहे है, एक अलखनाथ मंदिर में भोलेनाथ और हनुमान जी के दर्शन जरूर करे। यह जगह न सिर्फ धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसकी आध्यत्मिक ऊर्जा भी भक्तो को शांति और आस्था का अनुभव कराती है।
3- डमरू चौराहा: शिव भक्ति और सोशल मीडिया ट्रेंड का संगम?
अगर आप शिव नगरी बरेली में घूमने आ रहे है, तो डमरू चौराहा एक ऐसा स्थान है, जहा भोलेनाथ के प्रतीकात्मक डमरू के दर्शन किये जा सकते है। ये वर्तमान में आदिनाथ चौराहे के नाम से जाना जाता है। यह चौराहा आस्था और सोशल मीडिया ट्रेंड दोनों के लिए खास है। यहाँ श्रद्धालु भगवान् शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने के लिए डमरू चौराहे के सामने शीश नवाते है।

तो वही कुछ युवा और पर्यटक खूबसूरत सेल्फी और विडिओ बनाने के लिए इस जगह पर आना पसंद करते है। शाम के समय यह स्थान अद्धभूत नजर आता है, जब लाइटिंग इसे और भी ज्यादा भव्य बना देते है। अगर आप बरेली आ रहे है, तो डमरू चौराहा जरूर जाये और शिव भक्ति के साथ साथ यहाँ के अनोखे माहोल का आनंद जरूर ले।
4-मनौना धाम: खाटू श्याम जी की अलौकिक कृपा का धाम
“हारे का सहारा, बाबा खाटू श्याम हमारा” अगर आप भगवान खाटू श्याम जी के दिव्य दर्शन करना चाहते है, तो आप मनौना धाम आपके लिए एक पवित्र तीर्थस्थल है। बरेली से लगभग 50 किलोमीटर, आंवला क्षेत्र में स्थित चमत्कारिक धाम भक्तो की आस्था का केंद्र बना हुआ है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मनौना धाम में खाटू श्याम जी की अपार कृपा बरसती है। कहा जाता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से आते है, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और सभी परेशानियां दूर होती है। यह धाम अपने भक्ति मय और चमत्कारिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है यह का पवित्र जल मानसिक और शारीरिक शांति प्रदान करता है, जिससे मनुष्य को नयी ऊर्जा और सकारात्मकता प्राप्त होती है
हर साल हज़ारो भक्त मनौना धाम पहुंच कर भगवान् खाटू श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करते है। अगर आप भी बरेली आ रहे है, तो एक बार जरूर इस पवित्र स्थल की यात्रा अवश्य करे और खाटू श्याम जी की दिव्य कृपा का अनुभव करे। जय श्री श्याम! 🙏
यह भी पढ़े:- बाबा अलखनाथ मंदिर: बरेली का वो चमत्कारी स्थान जहां पांडवों ने की थी शिव की आराधना, जानें इसका रहस्य और महत्व
4- होली 2025 में बरेली का अनोखा अनुभव?
होली 2025 के मौके पर बरेली घूमने का अपना ही एक अलग आनंद है। यहाँ कि सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था के साथ साथ आप यहाँ होली के रंगो में सराबोर हो सकते है। बरेली के झुमका चौराहा पर होली का उत्सव देखने लायक होता है। यहाँ के लोगो का उत्साह और जोश आपको होली के रंगो में डुबो देगा।
मित्रो आशा करते है आपको यह लेख जरूर पसंद आएगा। अगर आपको ये लेख पसंद आये तो इसे अपने मित्रो व रिश्तेदारों के साथ जरूर साझा करे। जिससे जब भी वह बरेली घूमने आये तो उनको बरेली में घूमने के लिए समस्त जानकारी मिल सके।