बरेली में ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा Did not see this in Bareilly didnot see anything

बरेली में ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा Did not see this in Bareilly didnot see anything

बरेली में ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा Did not see this in Bareilly didnot see: नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सब आशा करता हु कि आप सब बहुत अच्छे होंगे। दोस्तों आज के इस लेख में मैं आपसे बात करने वाला हु कि बरेली में घूमने आये है और आपने बरेली में ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा(Did not see this in Bareilly didnot see anything)

बरेली उत्तर प्रदेश का एक अहम जिला है। हम सभी जानते है कि बरेली नाथ नगरी के नाम से भी विख्यात है, वही बरेली मध्य उत्तर प्रदेश राज्य में रामगंगा नदी तट पर स्थित है। बरेली शहर उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ से लगभग 250 किमी उत्तर मे और राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 260 किलोमीटर पूर्व मे स्थित है। बरेली रोहिलखंड के ऐतिसाहिक क्षेत्र की राजाधानी था। बरेली शहर महानगरीय है। जोकि बरेली उत्तर प्रदेश का 7वाँ तथा देश का 50वाँ बड़ा महानगरो में सम्मिलित है।

बरेली में ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा Did not see this in Bareilly didnot see anything

जिस तरह बरेली शहर को प्रसिद्ध मंदिरो और धार्मिक स्थलो और मेडिकल हब के लिए जाना जाता है। बरेली शहर का निर्माण मुग़ल प्रशासक ‘मकरंद राय’ के द्वारा 1537ईस्वी में स्थापित करवाया था। मित्रो जनपद बरेली शहर महानगरीय है। बरेली उत्तर प्रदेश का 7वाँ तथा देश का 50वाँ बड़ा महानगरो में सम्मिलित है। वैसे तो बरेली को अनेको नाम से जाना जाता है। जैसे सुरमा नगरी, नाथ नगरी, झूमका नगरी, बांस नगरी और जरी नगरी आदि।

ऐसे में आपको बरेली में घूमने के लिए बहुत सारी टूरिस्ट प्लेस (TOURIST PLACE) यह मिल जाती है। लेकिन बात फिर वही आती है कि अगर बरेली में ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, तो चलिये जानते है। बरेली शहर में कौन-कौन सी जगह घूमने योग्य है।

बरेली घूमने का सबसे अच्छा समय Best time to visit Bareilly?

वैसे तो बरेली घूमने के लिए आप कभी भी जा सकते है लेकिन अगर आप मई और जून के महीने में जाते हैं, तो आपको हर जगह की तरह यहाँ भी गर्मी झेलनी पड़ेगी। इसलिए हमारे अनुसार बरेली जाने का बेस्ट समय सर्दियो के महीनो का होता है। तो अब आपको बताते है कि आप बरेली में कहा कहा घूम सकते है।

1.अक्षर विहार पार्क बरेली?

अनेको शहरों की तर्ज पर जनपद बरेली शहर में स्थित अक्षर बिहार पार्क को नगर निगम के द्वारा वर्ष 2021 में रेनोवेट किया गया। जिसके बाद से ही यहाँ स्थानीय व अन्य आसपास के जनपद के पर्यटक यहाँ घूमने के लिए आते रहते है।  अगर आप चाहे तो अपने किसी खास शुभ अवसर पर पार्टी को शानदार बनाने के लिए परिवार के साथ आप यहां जाएं।

यहाँ की सबसे खास बात ये है कि यहाँ आपको हरे-भरे सुव्यवस्थित गार्डन देखने को मिल जाते है साथ ही अगर आपके पास थोड़ा समय हो तो आप यहाँ शाम को लगभग प्रतिदिन ही म्यूजिक लेज़र फाउंटेन शो का भी लुफ्त उठा सकते है। जिसको देखने के बाद आपके चेहरे पर एक अलग ही ख़ुशी नज़र आएगी। आप चाहे तो यहाँ अपने या अपनी हार्ट शेप के साथ सेल्फी भी ले सकते है।

वही अगर आप थक गए है और आपको भूख भी लग रही यही तो आप यहके रेस्तरां में बैठ कर आराम व हल्का नाश्ता या फिर फॅमिली डिनर का भी आनंद ले सकते है। जानकारी के लिए बता दे कि डिनर करने वालो के लिए हट (झोपड़ी) का भी इंतज़ाम किया गया है।

2.फन सिटी बरेली ?

वैसे तो में फनसिटी नाम के कई मनोरंजक पार्क हैं, लेकिन बरेली का फन सिटी पार्क उत्तर भारत में सबसे बड़ा पार्क माना जाता है। यहाँ सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये पार्क में मनोरंजन की भरपूर सुविधाएं उपलब्ध पूर्ण रूप से उपलब्ध है। इसलिए यह न सिर्फ बरेली वासियों के लिए बल्कि पर्यटकों के लिए भी आराम फरमाने और कुछ फुर्सत के पल बिताने के लिए लोकप्रिय जगह है।

बरेली का इतिहास History of Bareilly funcity

3.रामनगर फोर्ट?

मित्रो अगर आप शहर से जुडी ऐतिहासिक चीज़े देखने के इच्छुक है या फिर आपको थोड़ा सा भी इंटरेस्ट है, तो आज भले ही यह ऐतिहासिक इमारत खंडहर में बन चुकी हो लेकिन एक समय पर यह किला बड़े-बड़े योद्धाओ और शूरवीरो का महल हुआ करता था। जिसकी गाथा पुरे भारतवर्ष में सुनाई देती थी। साथी ही बताते चले कि ये वही स्थान है जहां पांडवों की पत्नी द्रोपति का जन्म हुआ था। और यहीं पर उनका स्वयंवर भी हुआ था।

बरेली शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर आंवला तहसील में स्थित ब्लॉक रामनगर में रामनगर का किला महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। वही कुछ लोग इसे अहिचित्र फोर्ट के नाम से भी विख्यात हैं। इतिहासकारों के माने तो उस समय यह स्थान उस दौरान पांचाल की राजधानी हुआ करती थी। आज के समय में ये एक दर्शनीय स्थल बन चूका है और तो और यहाँ आपको अनेको भगवन बुध के प्रतिमाएं व उनसे जुडी चीज़े आपको देखने को मिल जायेंगी।

4. बरेली का रामगंगा ब्रिज?

बरेली शहर में स्थित रामगंगा गंगा नदी की लहरों के साथ डूबते हुए सूरज की रंग बिरंगी किरणों को देखने में जो आनंद प्राप्त होता है शायद ही वो कही और मिले। शाम के वक़्त स्थानीय पर्यटकों यहां भीड़ काफी ज्यादा बढ़ जाती है, बरेली का एक मात्र विशेष महत्व रखने वाला चौवारी का मेला इसी स्थान पर लगता है । जिसमे शामिल होने लोग काफी दूर दूर से आते है।

बरेली में ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा Did not see this in Bareilly didnot see anything

5. चौबारी मेला?

राम गंगा तट पर स्थित लगने वाला चौवारी का भी इसी स्थान पर लगता है। जनपद बरेली चौबारी मेला के कारण पूरे उत्तर प्रदेश में विख्यात है। यह ऐतिहासिक मेला हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन रामगंगा नदी के तट पर लगता है। यहाँ लोग काफी संख्या में आते है। इस दौरान बरेली के आसपास के सभी मुख्य शहरों और गांव से लोग इस मेले में रामगंगा में स्नान करने के साथ साथ अपना मनोरंजन करने के लिए यहाँ आते है।

यहां पर आपको विशाल झूला ,हैंडीक्राफ्ट वस्तुएं तथा घोड़े का बाजार देखने को मिल जाता है जिसमें लोग घोड़ों का व्यापार करने के लिए आते हैं। अगर आप दीपावली के वक़्त यहाँ आते है तो आप यहाँ घूमना और यहाँ की शाम देखना बिलकुल भी न भूले।

यह भी पढ़े: बरेली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह Best Places to Visit in Bareilly

6. पंचाल म्यूजियम?

भारत के विभिन प्राचीन सभ्यता और इतिहास में इंटरेस्ट रखने वाले लोगों के लिए पांचाल म्यूजियम एक प्रमुख स्थान है जहा आपको महाभारत काल से जुड़े तमाम कई रहस्यमई औजार, पाषाण कालीन वस्तुएं के साथ-साथ मानव तथा जीव जंतुओं की गुप्तकालीन और कुषाण कालीन मूर्तियां देखने के लिए मिल जाएंगे जो आज से लगभग 5000 वर्ष पुराने बताये जाते हैं।

7. बरेली का झुमका?

बरेली शहर को सुरमा और झुमका के नाम से भी जाना जाता है। बॉलीवुड में फिल्माया गया गाना झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में, से बरेली शहर को एक अलग ही पहचान मिली है। यह झुमका तिरहा परसाखेड़ा के पास बरेली से 16 मीटर दूर रामपुर की और जाने वाली रास्ते पर स्थित बरेली टूरिस्ट प्लेस का एक अहम हिस्सा है।

आप अगर यहाँ आते है तो इसके आसपास चारों तरफ हरे भरे गार्डन और आर्टिफिशियल पेड़ों को व्यस्थापित तैयार किया गया। जिसे सैलानियों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है, शायद इसीलिए युवाओं के बीच यह स्थान बहुत ही लोकप्रिय रहता है। यहाँ सेल्फी के लिए खास तौर पर सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। जोकि पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

8. तुलसी मठ?

बरेली शहर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तुलसी मठ भारतीय साहित्य के प्रसिद्ध संत गोस्वामी तुलसीदास का घर माना जाता है। यहां आपको देखने को मिलेगा कि प्राचीन काल से ही महान ऋषि मुनियों, साधु संतों , और तपसियो का आना जाना यहाँ शुरू से ही लगा रहा है।

इस जगह स्थापित वीर हनुमान की प्रतिमा को 1570 ईसवी में तुलसीदास ने स्वयं अपने हाथों स्थापित किए थे। इसके बाद तमाम महात्माओं के आग्रह पर 15 करोड़ तुलसी पत्र में राम नाम लिखकर भागीरथी नदी की मिट्टी और पानी में मिलाकर तुलसीदास की एक बड़ी प्रतिमा की स्थापना की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *