Sunday, January 26, 2025
No menu items!

बरेली के लोकप्रिय रेस्ट्रोरेंट और कैफ़े स्वाद हरियाली और शांति का अद्भुत संगम

Must Read

नमस्कार मित्रो कैसे है आप सब आशा करते है आप सब बहुत अच्छे होंगे। मित्रो बरेली शहर में स्थित रेस्ट्रोरेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है। इन रेस्ट्रोरेंट की ख़ासियत यह है कि ये खाने पिने के साथ साथ अपने अनोखे वातावरण, हरियाली और शांति के लिए भी मशहूर है। तो चलिये जानते है विस्तार से बरेली शहर के इन विशेष रेस्ट्रोरेंट और कैफे के बारे में।

बगीचा रेस्ट्रोरेंट, चिल्ड्रन पार्क, बरेली?

बरेली कैंट में हरियाली से घिरा चिल्ड्रन पार्क?

बरेली कैंट में हरियाली से घिरा चिल्ड्रन पार्क एक बेहद आकर्षक जगह है। इसी पार्क में स्थित बगीचा रेस्ट्रोरेंट, शांति और हरियाली के बीच में स्वादिष्ट खाना खाने का आनंद लेने का एक बेहतरीन विक्लप है। वही आप यहाँ अपने परिवार, दोस्त और अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा समय बिता सकते है।

बरेली के लोकप्रिय रेस्ट्रोरेंट और कैफ़े स्वाद हरियाली और शांति का अद्भुत संगम
बरेली के लोकप्रिय रेस्ट्रोरेंट और कैफ़े स्वाद हरियाली और शांति का अद्भुत संगम

यह रेस्ट्रोरेंट अपने विशेष व्यंजनों के साथ शांत वातावरण और प्राकृतिक हरियाली का अनुभव प्रदान करता है यहाँ का व्यंजन, चाहे वह स्नैक्स हो या मुख्या कोर्स, बरेली शहर के लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

रूफटाक कैफे, राजेंद्र नगर?

बरेली के राजेंद्र नगर स्थित रूफटॉप कैफे भी सोशल मीडिया पर आजकल बेहद चर्चा का विषय बना हुआ है। यहाँ आप छत पर बैठ कर आप पुरे बरेली का खूबसुरत नज़ारा देखने का आनंद ले सकते है। वही अगर यहाँ के माहौल की बात की जाये तो यहाँ का माहौल रोमांटिक होने के साथ साथ परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए भी उपयुक्त है। साथ ही इस कैफ़े की खास बात यह है कि आप शहर की खूबशूरत शाम का आनद उठाते हुए लज़ीज़ खाने का भी आनंद ले सकते है।

वी आर फॉर्मर्स रेजॉर्ट एंड रेस्ट्रोरेंट?

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित इस रेस्ट्रोरेंट को बरेली का सबसे प्रसिद्ध और सबसे यूनिक रेस्ट्रोरेंट माना जाता है। इस रेस्ट्रोरेंट की सबसे खास बात यह है कि इनके यहाँ भोजन में इस्तेमाल करने वाली सब्जिया बिलकुल आर्गेनिक होती है तथा आप अपनी पसंद के पकवान को ताज़ी ऑर्गैनिक सब्जियों के साथ तैयार करवा सकते है।

यहाँ वेज और नॉन वेग दोनों प्रकार के भोजन उपलब्ध हैं। इस रेस्ट्रोरेंट का शांत वातावरण और शुद्धहवा, इसे अन्य स्थानों से अलग बनती है।

द विलेज कैफ़े? 

द विलेज कैफ़े की अगर बात की जाये तो यह रेस्ट्रोरेंट गाँव की थीम पर आधारित है। जोकि बरेली के लोगो के लिए पसंदीदा स्थान बन चूका है। यह कैफ़े न केवल अपनी सजावट बल्कि पारंपरिक ग्रामीण स्वाद के लिए भी जाना जाता है। यहाँ आप गाँव की पुरानी तस्वीरो और पारंपरिक खाने का स्वाद ले सकते है साथ ही साथ यहाँ का वातावरण ग्रामीण संस्कृति और स्वाद के प्रति लोगो का आकर्षण इसे एक अनोखा अनुभव बनता है।

बरेली के लोकप्रिय रेस्ट्रोरेंट और कैफ़े स्वाद हरियाली और शांति का अद्भुत संगम
बरेली के लोकप्रिय रेस्ट्रोरेंट और कैफ़े स्वाद हरियाली और शांति का अद्भुत संगम

चार्ट सरोवर रेस्ट्रोरेंट ?

मित्रो चार्ट प्रेमियों के लिए चार्ट रेस्ट्रोरेंट एक स्वर्ग जैसा स्थान है। यहां हर प्रकार की चाट की बिबिधिता उपलब्ध है जो इसे स्थानीय लोगो और टूरिस्ट के बीच लोकप्रिय बनाती है।

बरेली के लोकप्रिय रेस्ट्रोरेंट और कैफ़े स्वाद हरियाली और शांति का अद्भुत संगम
बरेली के लोकप्रिय रेस्ट्रोरेंट और कैफ़े स्वाद हरियाली और शांति का अद्भुत संगम

बरेली शहर के ये सभी रेस्ट्रोरेंट और कैफ़े न केवल स्वादिष्ट खाने के लिए जाने जाते है, बल्कि ये सभी अपनी अनोखी थीम, हरियाली, शांति, और विशेष अनुभव के लिए भी प्रसिद्ध है। अगर आप भी बरेली में है या बरेली में आने वाले है तो इन स्थानों पर जाकर आप अपनी शाम को खास बना सकते है।

 

मित्रो आशा करते है कि आपको ये लेख जरूर पसंद आएगा। अगर आप कुछ और भी जानना चाहते है तो आप कमेंट में हमसे पूछ सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

महाकुंभ 2025 बरेली होकर गुजरेंगी 14 विशेष ट्रेनें आसान होगा रिजर्वेशन मिलना

नमस्कार मित्रो कैसे है आप सब आशा करते है आप सब बहुत अच्छे होंगे। मित्रो जैसा की हम सभी...

More Articles Like This