उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद को बांस बरेली के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ बहुत ही बड़े स्तर पर लकड़ी और बांस का कारोबार किया जाता है खासतौर पर बांस के कारीगरों का यहाँ काफी महत्व है। बरेली में हाथो से बनी चीज़ो की मांग हमेशा बनी रहती है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कुमार टाकीज के सामने स्थित अनेको दुकानों में बांस का कारोबार किया जाता है जहा आपको बांस और बेत से बने कई तरह के घरेलु सामान और फर्नीचर बनाये जाते है, जो न केवल सुन्दर और टिकाऊ होते है बल्कि इनकी कीमत भी बेहद कम होती है।

हेंडीक्राफ्ट की खासियत
हेंडीक्राफ्ट में हाथ की कारीगरी से बानी बस्तुए आकर्षण का केंद्र हमेशा ही बानी रहती है। यहाँ पर बांस और बेत की मदद से घरेलु और घर को सजाने हेतु सजावटी सामान तैयार किया जाता है, जिसकी कीमत की बात की जाए तो लगभग 30 से शुरू होकर 25000 हज़ार रूपए तक होती है। साथ ही इनकी खासियत यह भी है कि ये पर्यावरण के लिए बेहद अनुकूल, बेहद मजबूत और बेहद आकर्षक होती है।

सभी देशो में होती है सप्लाई
जानकारी के लिए बताते चले कि यहाँ बने फर्नीचर और अन्य हेंडीक्राफ्ट उत्पादों की मांग केवल बरेली तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी डिमांड देश और बेदेश में भी है चाहे वह फिर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, समेत यहाँ से कई बड़े बड़े राज्यों में यहाँ से सामानो की सप्लाई की जाती है। वही अगर आप भी इस अनूठी कारीगरी का आनंद लेना चाहते है तो आप सुबह 11.०० से रात 8.०० बजे तक इन दुकानों पर आकर देख सकते है।

40 साल से ज्यादा का पारंपरिक कारोबार
वही यहाँ बरेली हेंडीक्राफ्ट के नाम से मशहूर दुकान के मालिक मुजब्बीर हुसैन के अनुसार यह उनका पुस्तैनी व्यसाय है और वो करीब 40 वर्ष से अधिक से चला रहे है। वे खुद यहाँ अपने हाथो से बांस और बेत के फर्नीचर और अन्य सामान बनाते है। इसके अलावा वह इसे ऑनलाइन आर्डर लेकर भी देश भर में डिलीवरी करते है। जिसकी खास वजह यह भी है
कि इनकी दूकान पर मिलने वाला उत्पादों की गुड़वत्ता और कारीगरी की वजह से ग्राहकों में इसका खासा क्रेज देखने को मिलता है।
क्या क्या मिलता है यहाँ ?
वही अगर सामान की बात की जाये तो यहाँ मिलने वाला फर्नीचर और सजावटी सामनो की के लम्बी सूची है।
- फर्नीचर: सोफे, बेड, टेबल , कुर्सी, झूला , स्टूल।
- सजावटी बस्तुए: बांस के बने लैंप, लाइट स्टैंड, शोपीस।
- घरेलू उपयोग की चीज़े: टोकरी, पेन स्टैंड, किचन स्टैंड, मसाला बॉक्स, कटलरी स्टैंड।
इन उत्पादों की खाशियत यह है कि ये पूरी तरह से प्राकृतिक लकड़ी और बांस से बने होते है, जो जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि काफी लम्बे समय तक चलते है।
हाथ की कारीगरी का अनोखा संगम?
यहाँ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह के उत्पाद पूरी तरह से हाथ से बनाये जाते है और मशीनों द्वारा तैयार किये गए सामान की तुलना में इनमे के अलग बारीकी और कलात्मकता देखने को मिलती है यही वजह है कि यहाँ आने वाले ग्राहक न केवल स्थानीय है बल्कि देश के विभिन्न कोनो से सामान खरीदने लोग यहाँ आते है।
मित्रो अगर आप भी अपने घर को प्राकृतिक और पारम्परिक अंदाज़ में सजाना चाहते है या फिर मजबूत और आकर्षक फर्नीचर की तलाश में है, तो बरेली के इन हैंडीक्राफ्ट आपके लिए बेहतरीन जगह है यहाँ की अनूठी कारीगरी, उचित रेट, और बेहतरीन गुडवत्ता इसे अन्य दुकानों से अलग बनती है। बांस और बेत से बने इन उत्पाद की खूबशूरती और टिकाऊपन इसे घर के लिए परफेक्ट चॉइस बनती है।
मित्रो आशा करते है आपको यह लेख जरूर पसंद आएगा। अगर यह लेख पसंद आये तो आप इसे अपने मित्रो और रिश्तेदारों के साथ जरूर साझा करे।