बरेली की 5 मशहूर खाने की चीजें जो आपको जरूर खानी चाहिए:नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सब आशा करता हु कि आप सब बहुत अच्छे होंगे। दोस्तों आज के इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कि आप बरेली में 5 मशहूर खाने की चीजें जो आपको जरूर खानी चाहिए। जिसका जायका लेने के बाद आप भी कहेंगे वह क्या बात है?
वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश का एक ऐसा शहर जिसने फिल्मी दुनिया से लेकर साहित्य में भी अपनी एक भी बरेली ने अपनी अलग पहचान बनाई। एक तरफ फिल्मी दुनिया में अपना जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी से जैसी मशहूर एक्ट्रेस, वही साहित्य की दुनिया में बरेली का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाले पंडित राधेश्याम ने बरेली शहर को एक अलग पहचान दिलाई है।
जैसे कि सभी जानते है कि बरेली का सुरमा बहुत मशहूर है लेकिन शायद ही कोई जनता होगा कि इसी बरेली में आपको खाने पीने की बहुत सी लजीज चीजें भी मिल जाएंगी जिनका स्वाद आप लेने के बाद कभी नहीं भूल पाएंगे।
1.दीनानाथ की मशहूर लस्सी?
मित्रो शायद ही ऐसा कोई होगा जिसने दीनानाथ लस्सी वाले का नाम नहीं सुना होगा। दीनानाथ बरेली में नॉवल्टी चौराहे पर रोडवेज बस स्टैण्ड के पास चौराहे पर स्थित है। दीनानाथ की लस्सी इतनी प्रसिद्ध है कि आप किसी से भी बस इतना कह दीजिये की दीनानाथ की लस्सी की दुकान पर जाना है। वह आपको फिर रास्ता बता देगा।
आप चाहे तो आप किसी ऑटो या फिर रिक्शा की मदद से भी यहाँ जा सकते है। आपको बस इतना कहना है कि दीनानाथ की लस्सी की दुकान पर जाना है तो वह आपको उसी दुकान पर छोड़ देगा। मित्रो इस दुकान की लस्सी जो कोई भी पीते है वह लस्सी की तारीफ किये बगैर नहीं रह पाते हैं।
दोस्तों इस दूकान पर दिन भर लस्सी पीने वालो की एक जैसी भीड़ लगी रहती है। दीनानाथ की लस्सी की दुकान पर दीनानाथ जी की तीसरी पीढ़ी लस्सी का काम कर रही है। यहाँ पर आपको कुछ लस्सी के अलावा रबड़ी पिस्ता केसर स्पेशल लस्सी मिलती है। जिसको पीने के बाद लोगो को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलती है।
2.किप्स की बर्फी?
मित्रो अगर आप भी मिठाईयो के शौकीन हैं। बरेली में किप्स की दुकान पर एक बार जरूर जायें। किप्स की मिठाइयों की जो मिठास तो बरेली के आसपास के जिलों तक फैली हुई है। किप्स की शोरूम बरेली के सिविल लाइन में स्थित है साथ ही इनकी और अन्य शोरूम भी है।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि 2017 में रिलीज़ हुई फिल्म “बरेली की बर्फी” की शूटिंग भी किप्स के सिविल लाइन स्थित शोरूम पर ही हुई थी। किप्स की सभी मिठाईयां प्रसिद्ध हैं। परन्तु जब से “बरेली की बर्फी” मूवी की शूटिंग हुई तब से किप्स की बर्फी को और भी ज्यादा फेमस कर दिया है।
सबसे खास बात ये है कि बरेली में रहने वालो के साथ साथ देश दुनिया से आने वाले लोग भी किप्स की बर्फी जरूर खरीदते हैं। और इसका स्वाद का जायका जरूर लेते है। जानकारी के लिए बता दू कि किप्स की सबसे पुरानी दुकान श्याम लाला विशम्भर नाथ बड़े बाजार में स्थित है।
मित्रो इनकी दुकान के मालिक संजय खालदैवल के द्वारा बताया गया कि वह उनकी पांचवी पीढ़ी हैं। ये दुकान परबाबा उनके के द्वारा शुरू की थी। और अब तक करीब 150 साल पुरानी इस दुकान की अब बरेली में कई शाखाएं खुल चुकी है। बरेली-बरेली में ही इनकी करीब दस फ्रेंचाइजी किप्स के नाम से अलग-अलग स्थानों पर चल रही हैं। यहां की बर्फी के साथ-साथ रसभरी, कलाकंद, जलेबी, काली बालुशाही, हरण मठरी, नजाकत समोसा भी बहुत जयादा प्रसिद्ध है।
3.त्यागी की कचौड़ी?
बरेली में दीनानाथ लस्सी वाले और पुराने रोडवेज के पास नॉवल्टी चौराहे पर स्थित त्यागी की कचौड़ी अपनी ही एक अलग पहचान है। त्यागी की कचौड़ी इतनी स्वादिस्ट होती है कि यहाँ जो एक बार कचोरी खा लेता है वह यही का हो के रह जाता है। हर किसी का दिल एक बार खाने के बाद इसे बार-बार खाने का करता है।
यहाँ आपको कचौड़ी के साथ मीठा कद्दू , छोले और आलू की सब्जी मिलती है। त्यागी की दुकान पर बनने वाले कद्दू का जायका बेहद खास होता है। इस दुकान पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती है। त्यागी की दुकान पर चाय, समोसा, छोले भठूरे भी मिलते हैं। जोकि बेहद स्वादिष्ट होता है। अगर आपने भी अभी तक त्यागी की कचोरी और उनकी कद्दू की सब्जी का जायका नहीं लिया है तो जल्दी जाये और आप भी टेस्ट करे।
4.चमन की चाट?
दोस्तों अगर आप भी बरेली में रहते है। या फिर आप बरेली में घूमने के लिए आये हैं, तो एक बार चमन की चाट का जायका जरूर ले। यह सिविल लाइन स्थित चमन की चाट पर शाम होते ही लाइन लग जाती है। चूँकि यहाँ टोकन हिसाब से चलता है तो यहां लोगो को अपने नंबर आने का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। लेकिन आप नंबर आ जाए तो ये आपकी किस्मत ही समझिए।
कहा जाता है कि बरेली में चमन की चाट इतनी मशहूर है कि फिल्मी दुनिया में अपना जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा इनकी दीवानी खुद भी हैं। प्रियंका चोपड़ा जब भी बरेली में रहा करती थीं, तो वह खुद भी अक्सर यहाँ आकर चमन की चाट खाने आया करती थीं। प्रियंका चोपड़ा भला ही आज देश से बाहर रहती हो लेकिन जब भी उनसे उनके पसंदीदा चीज़ के बारे में पूछा जाता है तो वह आज भी चमन की चाट की तारीफ करना कभी नहीं भूलती हैं।
यह भी पढ़े-बरेली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह Best Places to Visit in Bareilly
यह भी पढ़े-बरेली के 7 नाथ प्रसिद्ध मंदिर जहा भगवान शंकर खुद है विराजमान
5. डोसा?
डोसा की अगर बात की जाये तो बरैली में दो ही लोगो के डोसा बहुत फेमस है। पहला तो बरेली शहर में सर्किट हाउस पर रोड पर चौकी चौराहा के पास गढ़वाल डोसा पॉइंट है। इनका डोसा खाने के लिए लोग दूर दूर से आते है। वही राजेंद्र नगर में वेस्टल डोसा कार्नर का डोसा बहुत ही जायदा स्वादिस्ट है। जिनका टेस्ट एक बार आप लोगो को भी जरूर लेना चाहियें ।
मित्रो आशा करता हु कि आपको ये लेख पसंद आएगा। मित्रो अगर इस लेख में मुझसे कोई त्रुटि हुई हो तो उसके लिए छमा कीजियेगा यह लेख मैंने अपने नॉलेज के अनुसार लिखा है। अगर आपको ये लेख पसंद आये तो कमेंट में अपनी विचार जरूर दीजिएगा। और अगर आपने भी इन सभी में से किसी भी चीज़ का टेस्ट लिया है तो आप कमेंट में जरूर बातये।